261205
अमलोरा गांव में युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
Reusa, biswan, Uttar Pradesh:अमित रस्तोगी पत्रकार अमलोरा गांव में युवक-युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी स्थान: रेउसा, जनपद सीतापुर दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार जनपद सीतापुर के थाना रेउसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलोरा में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलोरा निवासी दिलीप मिश्रा (उम्र लगभग 22 वर्ष), पुत्र रामकुमार मिश्रा तथा रुचि (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी अमलोरा, रामकुमार मिश्रा के घर के सामने बने हाते पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि रुचि की शादी करीब चार माह पूर्व पंकज निवासी टेढ़ी पुरवा, जहांगीराबाद के साथ हुई थी। घटना से पहले वह अपने मायके अमलोरा आई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रेउसा के प्रभारी निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही जनपद सीतापुर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक रुचि के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर दिए जाने की सूचना नहीं थी। पुलिस जांच जारी है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। समाचार रिपोर्टर अमित रस्तोगी पत्रकार आवाज़ NEWS 24×7 रेउसा, सीतापुर0
0
Report
No more articles to load
