228001
सुल्तानपुर में प्रधान पर धन उगाही और बिना नोटिस झुग्गियां गिराने का आरोप
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। सदर तहसील के बंधुआकला थाना क्षेत्र के मुडुई नेवादा गांव में गरीब परिवारों की झुग्गियां जेसीबी से गिराए जाने का मामला सामने आया है। बेघर हुए परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि वे पिछले 10 से अधिक वर्षों से ग्राम सभा की जमीन पर झुग्गी और छप्पर डालकर रह रहे थे। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान ने पहले आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लिए और बाद में अतिरिक्त धनराशि की मांग की। पैसा नहीं दे पाने पर पट्टा नहीं दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि 28 सितंबर को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी बुलाकर उनकी झुग्गियों को ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने डीएम से मांग की है कि उन्हें जमीन से बेदखल न किया जाए, कब्जा पूर्ववत कायम रखा जाए और नियमानुसार आवासीय पट्टा दिया जाए। मामले में ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच और न्याय की मांग की है।0
0
Report
No more articles to load
