Jagdishpur - शार्ट सर्किट से घर हुआ जलकर राख
Jagdishpur, Uttar Pradesh:शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में आंग लग गई और ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिसिटी की दूकान जल कर रांख हो गई .ये घटना देर रत को हुई। आंग पर काबू पाने में काफी समय लगा लेकिन गरिमत ये रही है की किसी की जान को कोई हानि नहीं पहुंची,ये घटना जगदीशपुर के घोसियाना रोड के बगल स्थित ग्रीन सिटी क्षेत्र की है।
Nihal garh- ट्रेन में बैठने उतरने के विवाद में अज्ञात हमलावरों ने दो युवको पर चाकू से किया हमला
Jagdishpur, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन की जगदीशपुर निहालगढ़ में जनरल डिब्बे सें उतरने के दौरान उपजे विवाद में जगदीशपुर क्षेत्र के दौलतपुर लोनहट गांव के दो युवकों पर अज्ञात सवार हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया , गंभीर रूप से घायल को आनन - फानन में आरपीएफ पुलिस ने जगदीशपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मृत्यु और दूसरे का इलाज चल रहा है, इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार ने बताया हमलावरों को सुल्तानपुर में पकड़ लिया गया है जांच की जा रही है ।
सहकारी समिति निहालगढ़ केंद्र पर डेढ़ सौ डीएपी खाद पहुंचने से उमड़ी 'किसानों की भीड़'
Jagdishpur, Uttar Pradesh:जगदीशपुर के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड निहालगढ़ पर मंगलवार को डीएपी खाद पहुंचने पर किसानों की भीड़ उमड़ी थी । केंद्र प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि समिति पर आई 150 बोरी खाद का वितरण दो घंटे में कराया जा सका है । वहीं कई किसान समय से खाद न मिलने पर बाज़ार से महंगे दाम पर डीएपी खरीद कर बुवाई कर रहे हैं ।जगदीशपुर -अतिक्रमण के चलते लोगों के आवाजाही में हुयी परेशानी
Jagdishpur, Uttar Pradesh:अमेठी जनपद के जगदीशपुर कस्बे में आए दिन यहां पर लोग जाम में फंसे नजर आ रहे हैं। जहां पर लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते सड़कों पर आए दिन जाम लगा रहता है। हालत यह है की बाइक वाले भी निकलने के लिए लोगों की दुकानों से गुजर कर निकलते हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी अफसैन आलम, सुरेश कौशल, संजीत रफाकत अली व अन्य लोगों ने प्रशासन से जाम से निपटने के लिए सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
