227405
अमेठी में DM-SP पहुंचे भरत मिलाप, सुरक्षा का लिया जायजा
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में DM-SP पहुंचे भरत मिलाप, सुरक्षा का लिया जायजा अमेठी: कस्बा अमेठी में ऐतिहासिक राम-भरत मिलाप में DM व SP सरवणन टी. पहुंचे, रामलीला कमेटी ने भव्य स्वागत किया। रात भर चलने वाले आयोजन में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस बल को उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, CO अमेठी श्वेताभ भास्कर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेले में भीड़ के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए।0
0
Report
227405
अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी, 1099 वोटर करेंगे मतदान
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में शिक्षक MLC चुनाव की तैयारी पूरी कल 1099 वोटर करेंगे मतदान अमेठी: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर। DM शशांक चौधरी ने निष्पक्ष मतदान व सुरक्षा के निर्देश दिए। जिले में 9 पोलिंग सेंटर पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 1099 शिक्षक मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 854 पुरुष व 245 महिला शामिल हैं। 22 अक्टूबर को गौरीगंज तहसील से 9 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, 3 रिजर्व में रहेंगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश।0
0
Report
227405
अमेठी: तेज रफ्तार ईको वैन और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी: सडक हादसे मे एक की मौत। तेज रफ्तार ईको वैन और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए थे घायल जिसमें एक युवक कि हुई मौत, बताया जा रहा है कि रांग साइड से आ रही थी वैन।सूचना पर पहुंची पुलिस संवैधानिक कार्यवाही मे जुटी। इन्हौना थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी नेशनल हाईवे चिलौली के पास की है घटना।0
0
Report
Advertisement
227405
अमेठी में इंजीनियरिंग का नमूना जलभराव में बन रहा एक करोड़ का नाला
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में इंजीनियरिंग का नमूना जलभराव में बन रहा एक करोड़ का नाला अमेठी नगर पंचायत के सुल्तानपुर रोड पर तेज बारिश और घुटनों भर पानी के बीच एक करोड़ के नाले का निर्माण हो रहा है। व्यापारियों ने घटिया बालू, सीमेंट और कम सरिया के उपयोग का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने डीएम से निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है।0
0
Report
227405
अमेठी में आकाशीय बिजली का कहर बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बैदापुर सूखी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग झुलस गया। बताया जा रहा है बुजुर्ग जानवर चराने गया था, तभी पेड़ पर बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।0
0
Report
