243402
ऑटो चालक से मारपीट, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
Harirampur, Uttar Pradesh:भमोरा। कस्बा बल्लिया निवासी सलमान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी सहित चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सलमान के अनुसार वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार दोपहर वह बरेली से ऑटो चलाकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बल्लिया चौराहे पर पहुंचा, तभी गांव निवासी मनोज वर्मा अपने बेटों अनमोल, पारस और उनके साथी क्रिश के साथ वहां आ गए। आरोप है कि एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सलमान ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले शनिवार को उसका भाई फरमान ऑटो लेकर कटका भरत बुकिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर लात-घूसों से मारपीट की। इस हमले में सलमान को खुली चोटें जबकि फरमान को गुम चोटें आई हैं। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।0
0
Report
No more articles to load
