icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271203
Aamir KhanAamir KhanFollow55m ago

शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम, गिद्ध संरक्षण को लेकर किया जागरूक

Newal Garh, Uttar Pradesh:जरवा/बलरामपुर राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रेंजर अमरजीत प्रसाद बन दरोगा अखिलेश गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर गिद्धों के पर्यावरणीय महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि गिद्ध प्रकृति के महत्वपूर्ण सफाईकर्मी हैं, जो मृत पशुओं के अवशेषों को नष्ट कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों को गिद्धों के प्राकृतिक पर्यावास को सुरक्षित रखने तथा वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top