icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206001
VD Vivek DubeyFollow3 Apr 2026, 04:51 pm

इटावा ड्रोन हादसा / प्रशिक्षण के दौरान बेकाबू ड्रोन गिरा

Etawah, Uttar Pradesh:

इटावा के सैफई क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशिक्षण के दौरान उड़ाया जा रहा एक विशाल ड्रोन अचानक बेकाबू होकर गेहूं के खेत में जा गिरा। मामला नंदपुर गांव के पास का है, जहां करीब 10 से 12 फीट आकार का ड्रोन तकनीकी खराबी के चलते नियंत्रण खो बैठा और हवाई पट्टी से करीब 500 मीटर दूर खेत में गिर गया।
ड्रोन के गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिससे आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। शुरुआती अफवाहों में हेलीकॉप्टर गिरने की बात सामने आई, जिससे इलाके में और भी अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जांच के बाद ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई।
जानकारी के मुताबिक सैफई हवाई पट्टी पर एक निजी कंपनी द्वारा ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि ड्रोन पूरी तरह मानवरहित था और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं खेत मालिक ने फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और ड्रोन के बेकाबू होने के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।

0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top