icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
201010
 Ankur Garg Ankur GargFollow34m ago

गाजियाबाद- वैशाली स्थित AVEE HOSPITAL कर रहा है हेल्थ कैंप का आयोजन- महाप्रबंधक स्वाती भूषण

Ghaziabad, Uttar Pradesh:

गाजियाबाद के वैशाली sec 6 स्थित AVee Hospital क्षेत्र के जन-साधारण एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु लगातार हेल्थ कैंप का आयोजन कर रही है। इसी संदर्भ में हॉस्पिटल की महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital आम लोगों के बीच जाकर अपने अनुभवी Doctors की टीम के साथ इस क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी में जाकर समय-समय पर मुफ्त चिकित्सा सलाह प्रदान करते हैं। डॉक्टरों की टीम मुफ्त में सलाह, खून जाँच, नेत्र जाँच तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान करते हैं।

महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital स्वास्थ्य सेवा को मिशन के तौर पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी लगातार करती रहती है। AVee Hospital के चेयरमैन Dr Prof Anil Arora ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में जागरूकता के माध्यम से बड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। Hospital प्रबंधन विद्यालयों, पुलिसकर्मियों व समाज के विभिन्न वर्गों को भी स्वास्थ्य परामर्श के लिए कैंप का आयोजन करती रहती है।

AVee Hospital लगातार मानवीय प्रयासों एवं सेवा क्षेत्र में गरीबों का प्रतिनिधि होने के कारण कई एजेंसियों ने गाजियाबाद के हॉस्पिटल्स की सूची में अग्रणी रैंकिंग प्रदान की है।

 

0
0
Report
No more articles to load
Advertisement
Back to top