Jan 12, 2025, 05:51 PM IST

IAS की फैक्ट्री कहा जाता था ये विश्वविद्यालय, इसका इतिहास जान चौंक जाएंगे आप!

Kamesh Dwivedi

भारत प्राचीन समय से ही अपनी गुरूकुल शिक्षा की वजह से जाना जाता रहा है, जिस कारण ज्ञान परंपरा का प्रचार प्रसार होता रहा.

फिर भारत में विश्वविद्यालयों की नींव रखी गई. जिससे विश्व स्तर तक भारतीय शिक्षा को पहुंचाने का काम किया गया.

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 23 सितंबर 1887 को हुई थी.

इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय कोलकाता विश्वविद्यालय की शाखा हुआ करता था. यह भारत की चौथी सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी थी.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय  में साहित्य, कला, राजनीति, धर्म आदि की शिक्षा शिक्षाविदों द्वारा बहुत लगन से दिया जाता था. 

इसे ऑक्सफोर्ड ऑफ ईस्ट कहा जाता था, क्योंकि ये मध्य भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय था.

एक समय था इसे IAS की फैक्ट्री के रूप में जाना जाता था, क्योंकि यहां से सभी विश्वविद्यालयों की तुलना में अधिक मात्रा में अधिकारियों का चयन होता था.

सर विलियम म्योर की इस विश्वविद्यालय की नींव रखी थी और आज यह विश्वविद्यालय ना जाने कितने साहित्यकारों और राजनीतिक सूरमाओं को पैदा कर चुका है. ऐसा है ये इलाहाबाद विश्वविद्यालय.