Jan 16, 2025, 05:35 PM IST

महाकुंभ की धरती बना दुनिया का एकलौता सबसे सर्वाधिक आबादी वाला शहर 

Kamesh Dwivedi

महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो गया है, जिसमें दुनिया के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं.

महाकुंभ में 6 शाही स्नान इस बार होने वाले हैं, जिसमें मकर संक्रान्ति के दिन यानी की 14 जनवरी के देश-विदेश से लोग नहाने आए.

प्रयागराज जिले की आबादी  लगभग 70 लाख है, जिसमें 14 जनवरी वाले दिन ही प्रयागराज के महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की संख्या 4 करोड़ के पार हो गई.

जिसमें 3 करोड़ 50 लाख लोगों ने मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई. 

भारत की राजधानी दिल्ली की आबादी 2.93 करोड़ है. जापान का टोक्यो शहर से सबसे बड़ी आबादी वाला शहर माना जााता है.

टोक्यो की आबादी 3.74 करोड़ है. तो इस हिसाब से प्रयागराज की आबादी 4.20 करोड़ मकर संक्रांति थी.

जो यह बताता है कि एक दिन के लिए प्रयागराज की धरती विश्व का सबसे बड़ा शहर बन गया.

जिसका कारण धर्म की नगरी में लगा यह महाकुंभ है, जिसमें दुनियाभर के तमाम लोग आ रहे हैं.