Apr 11, 2025, 12:15 PM IST

छुट्टियां मनाने के लिए बेहतरीन हैं गोंडा की ये मशहूर जगहें, बनाएं सैर का प्लान !

Arti

अगर आप भी इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं.

यहां पर आप दोस्तों संग घूमने का आनंद ले सकते हैं

आइए जानते हैं इन आकर्षक जगहों के बारे में-

टिहरी वन  यह प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर गोंडा शहर में स्थित एक मनमोहक वन है, जहां पर आप जाकर प्रकृति को करीब से देख सकते है. 

गांधी पार्क यह गोंडा शहर का एक आकर्षक पार्क है, जहां पर 1929 में महत्मा गांधी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया था

बाराही देवी मंदिर देवी का यह प्रसिद्ध मंदिर गोंडा शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते है.

बारादारी वजीरगंज यह मशहूर स्थल गोंडा शहर का एक ऐतिहासिक जगह है, जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

मां खैरा भवानी मंदिर देवी का यह चमत्कारी मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां पर भक्तों के हमेशा तांता लगा रहता है.

गोंडा जाएं तो इन आकर्षक जगहों पर घूमना न भूलें,जो प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर खूबसूरत जगहें हैं.