Aug 19, 2025, 08:18 AM IST

भारत का पहला और अंतिम शहर कौन-सा है?

Support User

भारत एक खूबसूरत देश है, जो अपनी कला, सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। 

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का पहला और अंतिम शहर कौन-सा है? आइए, हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

भारत का पहला शहर – हड़प्पा जब भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब 1920 में की गई एक खुदाई के दौरान हड़प्पा की खोज हुई थी। यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है।

भारत का प्राचीन शहर – काशी पौराणिक कथाओं और वेद-पुराणों के अनुसार, काशी (वर्तमान में वाराणसी) भारत का सबसे प्राचीन नगर है। इसे शिव की नगरी भी कहा जाता है।

भारत का अंतिम शहर – कन्याकुमारी इसे भारत का अंतिम शहर माना जाता है. यह देश के दक्षिणी सिरे पर स्थित है।

 भारत का अंतिम गाँव – माणा गाँव उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा गाँव को भारत का सबसे अंतिम गाँव कहा जाता है। 

भारत की अंतिम दुकान माणा गाँव में ही एक प्रसिद्ध दुकान स्थित है, जिसका नाम है – "हिंदुस्तान की आख़िरी दुकान"। यह दुकान पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र है

अंतिम रेलवे स्टेशन – सिंहाबाद पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में स्थित सिंहाबाद रेलवे स्टेशन को भारत का एक सीमावर्ती और अंतिम रेलवे स्टेशन माना जाता है।

भारत का सबसे ऊँचा गाँव – कोमिक गाँव हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित कोमिक गाँव भारत का सबसे ऊँचाई पर बसा गाँव है।