Jan 23, 2025, 09:41 AM IST
गुमनाम अमेठी को विख्यात कर गए ये महान सूफी संत, जानें आखिर कौन हैं ये?
Kamesh Dwivedi
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां विभिन्न जाति, धर्म के लोग रहते हैं और जिससे भारत की एक अलग पहचान है.
उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और साहित्यिक चीजों के पर्यटन के लिए जाना जाता है.
आज हम आपको अमेठी जिले के एक विख्यात सूफी संत के बारे में बताएंगे, जिनके कारण अमेठी को पहचान मिली.
इस सूफी संत का नाम मलिक मोहम्मद जायसी है, जो अनेक काव्य ग्रंथों की रचना के लिए भी जाने जाते हैं.
मलिक मोहम्मद जायसी का जन्म अमेठी जिला के जायस नगर के तांबान इलाके में 1477 में हुआ था.
बताया जाता है कि ये अवधी भाषा में रचनाएं करते थे, और इन्होंने पद्मावत की भी रचना की जो आम जनमानस में बहुत चर्चित हुई.
जानकारी के मुताबिक ये पता चला कि मलिक मोहम्मद जायसी राज परिवार के दरबारी कवि भी थे साथ ही अमेठी राज परिवार के सलाहकार भी थे.
एक बार जायसी जंगलों में सैर कर रहे थे तभी राज परिवार के सैनिकों ने उन्हें घुसपैठिया समझ गोली चला दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.
इसके बाद उनका मकबरा बनवाया गया. आज अमेठी का नाम विश्व विख्यात होने का सबसे बड़ा कारण मलिक मोहम्मद जायसी है.
Next:
घूमने के शौकीन "शिव बजरंग धाम" को फैमिली संग विजिट करना न भूलें!
Click for More..