227405
अमेठी में इंजीनियरिंग का नमूना जलभराव में बन रहा एक करोड़ का नाला
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी में इंजीनियरिंग का नमूना जलभराव में बन रहा एक करोड़ का नाला अमेठी नगर पंचायत के सुल्तानपुर रोड पर तेज बारिश और घुटनों भर पानी के बीच एक करोड़ के नाले का निर्माण हो रहा है। व्यापारियों ने घटिया बालू, सीमेंट और कम सरिया के उपयोग का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने डीएम से निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग की है।0
0
Report
227405
अमेठी में आकाशीय बिजली का कहर बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के बैदापुर सूखी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग झुलस गया। बताया जा रहा है बुजुर्ग जानवर चराने गया था, तभी पेड़ पर बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।0
0
Report
227405
अमेठी में कन्या जन्मोत्सव: 21 नवजात बेटियों की माताओं का सम्मान
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी के संयुक्त जिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम शशांक चौधरी और सीडीओ ने 21 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट, कंबल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि बेटियां देश का गौरव हैं, उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
227405
अमेठी में बड़ा हादसा टला: दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग ने नहीं उठाया फोन
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी शहर में पीएनबी बैंक के सामने किराने की दुकान के ऊपर करंट उतरने से हड़कंप मच गया। दुकानदार के अनुसार अचानक करंट उतरने से बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया। सूचना के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
227405
अमेठी मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष दो महिलाये गम्भीर रूप से घायल
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी- मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो पक्षो के बीच हुऐ मामूली विवाद में जमकर भाजी गई लाठी डंडे व धारदार हथियार, मारपीट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग द्वारा महिलाओ के ऊपर दनादन बरसाई जा रही है लाठियां, इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची महिला के ऊपर भी बुजुर्ग ने भाजी लाठियां, मारपीट में दो महिलाऐं गंम्भीर रूप से हुई घायल, घायल महिलाओ को जिला अस्पताल किया गया रेफर, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गंगहुवा गांव का बतायाजारहा है वायरल विडिओ।0
0
Report
