Mar 24, 2025, 08:32 AM IST

उन्नाव से कुछ दूरी पर मिलता है बेस्ट स्ट्रीट फूड!, यहां जाकर एक बार जरूर खाएं

Inter 107

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक धरोहरों के साथ यहां का खाना भी पूरी दुनिया में फेमस है. 

फिर चाहे वह आगरा का पेठा हो यो फिर मथुरा का पेड़ा.

लेकिन यूपी की राजधानी लखनऊ में मिलने वाले स्ट्रीट फूड के दीवानों के सामने बाकी सब फीका है. 

उन्नाव से केवल 2 घंटे की दूरी पर लखनऊ में लाजवाब खाना मिलता है. 

जिसे खाने के लिए दुनिया के कोने-कोने से सैलानी यहां पर आते हैं. 

यहां पर खाने के लिए आपको गलौटी, टुंडे और काकोरी कबाब के रूप में 3 तरह के स्वादिष्ट कबाब मिलेंगे. 

वहीं अगर आपको वहां जाकर मीठा खाने का मन होता है तो आप शाही टुकड़ा और शीरमाल जैसी स्वाद से भरपूर मिठाई खा सकते हैं. 

यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय लोगों के द्वारा बनाई जाने वाली कई तरह की चाट के भी फैन हो जाते हैं.