Aug 25, 2025, 12:13 PM IST
इस देश के लोग पीते हैं सबसे ज़्यादा दूध
Support User
यह तो सभी जानते हैं कि दूध के उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है।
लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि दूध की खपत किस देश में सबसे ज़्यादा है, तो शायद आप न जानते हों।
आईए आपको बताते हैं कि किस देश में लोग सबसे ज़्यादा दूध पीते हैं।
सालाना प्रति व्यक्ति दूध की खपत में फिनलैंड पहले स्थान पर आता है।
फिनलैंड में हर साल प्रति व्यक्ति औसत 430 किलोग्राम दूध की खपत होती है।
इसके बाद मॉन्टेनेग्रो, नीदरलैंड और स्वीडन इस सूची में शामिल हैं।
हालाँकि, कुल दूध की खपत में भारत पहले स्थान पर आता है।
यानी ध्यान देने की बात यह है कि प्रति व्यक्ति खपत और कुल खपत में अंतर होता है।
प्रति व्यक्ति दूध की खपत की सूची में भारत 99वें स्थान पर है।
भारत में वर्ष 2024 में कुल 89 मिलियन मीट्रिक टन दूध की खपत हुई।