Aug 24, 2025, 09:45 AM IST

पालतू जानवरों की कहानी की शुरुआत किससे हुई? जानिए रोचक तथ्य

Support User

इंसान और जानवरों का रिश्ता बहुत पुराना है। प्रारंभ में इंसान केवल जानवरों का शिकार किया करते थे

लेकिन जैसे-जैसे मानव सभ्यता का विकास हुआ, इंसानों ने जानवरों को पालना भी शुरू कर दिया

धीरे-धीरे लोग अपने रोज़मर्रा के कामों जैसे सामान ढोने, दूध की ज़रूरत और सुरक्षा के लिए जानवरों को पालने लगे

इतिहास से मिले साक्ष्यों के अनुसार, इंसानों ने सबसे पहले कुत्ते को पाला था 

माना जाता है कि कुत्तों को लगभग 15,000 साल पहले पालतू बनाया गया था

आदिमानव के दौर में कुत्ते शिकार करने, भोजन ढूंढने और सुरक्षा में मदद करते थे

यही कारण है कि आज भी कुत्ते दुनिया के सबसे ज़्यादा पाले जाने वाले जानवरों में पहले स्थान पर हैं.