खाने के शौकीनों के लिए यूपी की 5 मशहूर मिठाइयाँ, जिन्हें चखना है ज़रूरी
Support User
Aug 19, 2025, 07:41 AM IST
उत्तर प्रदेश की मिठाइयाँ पूरे भारत में मशहूर हैं। यहाँ की मिठाइयों का स्वाद और परंपरा दोनों ही अनोखे हैं।
आइए जानते हैं यूपी की 5 फेमस मिठाइयों के बारे में
पेड़ा (मथुरा का पेड़ा) मथुरा का पेड़ा पूरे देश में प्रसिद्ध है। खासकर भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर मिलने वाला पेड़ा बहुत स्वादिष्ट माना जाता है
बालूशाही (वाराणसी/कानपुर) मैदे और घी से बनी यह मिठाई बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती है। शादी-ब्याह में यह खासतौर पर बनाई जाती है।
रसमलाई (लखनऊ) छेना और मलाई से बनी यह मिठाई बेहद लजीज होती है और लखनऊ की शान मानी जाती है।
खीर मोहन गुलाबजामुन जैसा लेकिन ज्यादा मुलायम और रसदार। आगरा और आसपास के इलाके में यह मिठाई बहुत प्रसिद्ध है।
इमरती (जलेबी जैसी, जौनपुर ) उड़द दाल से बनी गोल-गोल कुरकुरी मिठाई, जिसे चाशनी में डुबोया जाता है। खासतौर पर त्योहारों पर बनती है।