Sep 25, 2025, 07:59 AM IST

हर 5 दिन में बनता है एक नया अरबपति,जानिए दुनिया में किस नंबर पर है भारत

Support User

भारत की इकोनॉमी बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स उभर रहे हैं और शेयर मार्केट भी अच्छा कर रहा है

Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025 के अनुसार हर 30 मिनट में भारत में एक नया करोड़पति बन रहा है

 2021 में भारत में करीब 4.58 लाख लाेग  करोड़पति थे जो अब 2025 में बढ़कर 8.71 लाख हो गए हैं

यह करीब 90% की बढ़ोतरी है

करोड़पति वह परिवार माना गया है जिसकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो

Hurun Global Rich List की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर 5 दिन में एक नया अरबपति बनता है

अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर है

 मुंबई में सबसे ज्यादा करोड़पति हैं, जबकि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे राज्य भी इस मामले में आगे हैं

यह वृद्धि टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और रियल एस्टेट के विकास से जुड़ी है