Back
Rahul Kumar
Etawah206245blurImage

UP News: भागवत कथा में पहुंचे किसान यूनियन पदाधिकारी, कथा वाचक का किया सम्मान

Rahul KumarRahul KumarJun 04, 2025 14:50:06
Khera Bujurg, Uttar Pradesh:

इटावा के सैफई क्षेत्र के नगला बाबा हैंवरा गांव में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक राम यश यादव, प्रदेश संरक्षक इंजीनियर सुघर सिंह, वरिष्ठ संरक्षक डॉक्टर हरी बाबू बर्मन सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शरद प्रताप सिंह, जिला मंत्री अनुज तिवारी, जिला प्रभारी योगेश यादव और अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने कथा वाचक का स्वागत कर उनका सम्मान किया और धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई।

1
Report