
Mathura: बलदेव के घड़ी सुक्खा गांव में चल रही भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर
बलदेव क्षेत्र के घड़ी सुक्खा गांव में स्वामी इन्द्रदेव जी महाराज के सानिध्य में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के मुख्य यजमान रामवीर सिंह भरंगर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य) और मिथलेश भरंगर हैं। क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में भागवत कथा सुनने पहुंच रहे हैं और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। स्वामी जी अपने प्रवचनों में भक्ति मार्ग की महत्ता और भागवत कथा श्रवण से मिलने वाले पुण्य के बारे में बता रहे हैं। आज की कथा में उन्होंने गंगा पुत्र भीष्म के पुण्य और पाप का वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
Mathura: लदेव ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयन
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत बलदेव ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इस योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को स्मार्ट और मजबूत बनाना है। हर साल पंचायतों द्वारा किए गए अच्छे कामों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। इसके बाद अधिकारियों की टीम गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाती है। जनपद स्तर की समिति सबसे अच्छे अंक पाने वाली पंचायतों की सूची राज्य स्तर पर भेजती है। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद साल 2024-25 के लिए बलदेव ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।