हंडिया के पूर्व चेयरमैन जवाहर जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा, दुष्कर्म
Handia, Uttar Pradesh:हंडिया के पूर्व चेयरमैन जवाहर जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल के घर न्यायालय का नोटिस चस्पा, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में हैं फरार प्रयागराज। संवाददाता : कमलेश गुप्ता शाहगंज पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे हंडिया के पूर्व चेयरमैन जवाहर जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल के घर न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा किया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराई और न्यायालय के आदेश की सार्वजनिक घोषणा की। इसके बाद नियमानुसार आरोपी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार, यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसके चलते न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।Prayagraj - धर्म आस्था आध्यात्मिक की नगरी प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Prayagraj, Uttar Pradesh:धर्म आस्था और आध्यात्मिक की नगरी संगम नगरी प्रयागराज में मकर संक्रांति के अवसर पर करोड़ों की संख्या में संगम तट पर श्रद्धालु पहुंचे। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा इस ठंड में संगम तट पर पहुंचकर अपने श्रद्धा की डूबकी लगाना एक आकर्षण का केंद्र बना रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु कड़कती ठंड में गंगा के किनारे स्नान मुहूर्त का इंतजार करते नजर आए ,जो की उनकी भक्ति और आस्था को दर्शाता है।
Prayagraj - सिरसा में साहू सम्मेलन एवं सामाजिक समरसता भोज
Sirsa, Uttar Pradesh:जनपद प्रयागराज के सिरसा में साहू सम्मेलन एवं सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के आयोजक दुर्गा प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू वेलफेयर सोसाइटी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार राठौर डायरेक्टर स कॉलेज उरई जालौन प्रदेशीय शिक्षक नेता, भाजपा के रूप में सदस्य जिला पंचायत गुप्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना समिति हरिओम साहू रहे . वही कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारों को सम्मानित किया गया ।
