224139
Ambedkar Nagar - गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव,मचा हड़कंप
Ahirauli Gobin Sahab, Uttar Pradesh:कटका थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार रात बदमाशों और गृहस्वामी के बीच फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। बदमाश रस्सी के सहारे छत पर चढ़े थे। पड़ोसियों द्वारा छत पर संदिग्ध हरकत की सूचना गृह स्वामी स्वतंत्र मिश्र को दी गई। पड़ताल के लिए गृहस्वामी छत पर चढ़ने लगे अचानक बदमाशों ने हमला कर दिया। गृहस्वामी ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिससे घबराकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक नाबालिग को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
0
Report
No more articles to load
