Back
Arunesh Kumar Gupta
Maharajganj273163

पाइप टूटने से सड़कों पर फैला पानी, आने जाने में हो रही दिक्कत

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 12:29:42
Siswa Bazar, Uttar Pradesh:
जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत जल निगम द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया गया है। कई जगह पाइप टूट जाने से सड़कों पर पानी बह रहा है। ग्रामीण और राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम सभा कटहरी खुर्द शुक्रवार वाली बाजार के ठीक सामने सिसवा निचलौल मार्ग पर पाइप टूटने से पानी बह रहा है।
1
Report
Maharajganj273163

शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर रोक

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 11:34:41
Katahri Khurd, Uttar Pradesh:
सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा चैनपुर में कोठीभार पुलिस ने मोहर्रम को लेकर विशेष चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने दोनों समुदायों से त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामवासियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखने का आग्रह किया गया।
1
Report
Maharajganj273163

प्रयागराज में सम्मानित हुए सिसवा के रोटेरियन, समाज सेवा के क्षेत्र में मिला अवॉर्ड

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 11:02:18
Katahri Khurd, Uttar Pradesh:
प्रयागराज में सम्मानित हुए सिसवा के रोटेरियन, समाज सेवा के क्षेत्र में मिला अवॉर्ड महाराजगंज प्रयागराज मेडिकल एशोसिएशन के सभागार में रविवार को अपराह्न वार्षिक एवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब निचलौल के सिसवा के रोटेरियन को समाज सेवा के क्षेत्र में अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट प्रेसिडेंट सहित अलग-अलग रोटरी क्लब के सदस्यों को 13 अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें सिसवा के क्लब के सचिव अरूण पांडेय, ओ.ए. जोसफ व रोटेरियन विवेक चौरसिया को दिया गया
1
Report
Maharajganj273163

उत्पीड़न को लेकर गरजे व्यापारी, हितों की लड़ाई लड़ने का दोहराया सकंल्प

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 10:53:32
Katahri Khurd, Uttar Pradesh:
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को सिसवा नगरपालिका के सेनानी नगर वार्ड में जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने भामाशाह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नगर अधिवक्ता गोविंद सोनी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
1
Report
Advertisement
Maharajganj273163

क्षतिग्रस्त सड़क होने से ग्रामीणों को आने जाने में हो रही है परेशानी

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 08:22:53
Katahri Khurd, Uttar Pradesh:
निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा गुरली रमगढ़वा के टोला गुरली गांव में जाने वाली रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही है परेशानी सबया खड्डा मुख्य मार्ग से ग्राम सभा गुरली रामगढ़वा के टोला गुरली सेठ टोला क्षतिग्रस्त सड़क के रास्ते ग्रामीणों को जाने आने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
1
Report
Maharajganj273163

कुशीनगर जनपद के भैंसहा घाट अंत्येष्टि स्थल को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त राजगीर परेशान

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 07:42:18
Pakri, Uttar Pradesh:
निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा बडहरा चरगहा से कुशीनगर जनपद के भैंसहा अंतिष्ठ स्थल को जोड़ने वाली सड़क में हर कदम पर बने गड्डे, राजगीर परेशान बाइक और साइकिल सवार आए दिन इस रास्ते पर चलते हुए चोटिल हो जाते हैं। इसी मार्ग से होकर भैंसहा अंतिष्ठ स्थलको जोड़ने वाली मुख्य सड़क जुड़ी हुई है। ऐसे में इस रास्ते भैंसहा घाट पर दाह संस्कार के लिए सैकड़ो गांव के आते जाते रहते हैं
1
Report
Maharajganj273163

मोहर्रम पर करबला कमेटी की हुई बैठक

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 07:29:25
Pakri, Uttar Pradesh:
निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी इमामे हसन हुसैन तहफूजे सरियत कमेटी कर्बला के मैदान मेो करबला प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करने बाद सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। साथी मोहर्रम का मेला शांतिपूर्वा ढंग से हो किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो विशेष तौर पर इस पर बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता मजीबुल्लाह निजामी बैठक में करबला से जुड़े 21 अंजुमनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
1
Report
Maharajganj273163

पकड़ी भारत खंड मे ताजिया का मेला जोरों पर सजने लगी दुकाने

Arunesh Kumar GuptaArunesh Kumar GuptaJun 29, 2025 07:14:31
Pakri, Katahri Kala, Uttar Pradesh:
निचलौल विकासखंड के पकड़ी भारत खंड अगले महीने ताजिए का मेला है जिसको लेकर दुकान झूला,ट्रेन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाले मोहर्रम की तैयारी पकड़ी भारत खंड युद्ध स्तर पर की जा रही है। विभिन्न प्रकार के ताजिए निर्माण कार्य को लेकर कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 6 जुलाई को रात्रि में तथा 7 जुलाई की दोपहर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।
1
Report