Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284003

झांसी मंडल खैरार-भीमसेन खंड के दोहरीकरण परियोजना के अकोना से रागौल के मध्य नव विद्युतिकृत तथा दोहरिकृत डबल लाइन का निरीक्षण

Jul 19, 2025 12:06:47
Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी रेल मंडल प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मंडल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडल के खैरार-भीमसेन खंड के दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अकोना से रागौल के मध्य नव विद्युतिकृत तथा दोहरिकृत 13.64 किलोमीटर खंड का वैधानिक निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र श्री प्रणजीव सक्सेना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। रेल संरक्षा आयुक्त श्री प्रणजीव सक्सेना ने मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ अकोना स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन मास्टर कक्ष तथा सिग्नल एंड टेलीकॉम रुम का निरीक्षण किया गया।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top