Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274405

बनकटा पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ तस्कर के पैर में लगी गोली

SSandeep
Nov 12, 2025 06:21:47
Mahuadih, Uttar Pradesh
बनकटा पुलिस और शातिर पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गयी पुलिस के जवाबी फायरिंग में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि पुलिस ने 11 गौवंशीय पशुओं से भरी एक पिकअप वाहन के साथ शातिर तस्कर दिलीप सोनकर को गिरफ्तार किया था उसने बीमार होने की बात पुलिस को बताई पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी ।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
DCDILIP CHOUDHARY
Nov 12, 2025 08:14:03
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Nov 12, 2025 08:13:42
Shivpuri, Madhya Pradesh:तेज रफ्तार एसयूवी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी, पति-पत्नी गंभीर घायल, कार सवार भी झांसी रेफर शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के पिछोर-दिनारा मार्ग पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार एक युवक भी बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है。 जानकारी के अनुसार छितीपुर गांव का रहने वाला किसान केदार लोधी अपने खेत से मूंगफली की फसल भरकर अपनी पत्नी पवन लोधी के साथ गांव लौट रहा था। जब वे माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार (UP 93 CJ 0596) ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर का टायर फट गया और वह पलट गया। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए। कार में सवार चार लोगों में से कपूर लोधी निवासी कुचलोन घायल हो गया, जिसे झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。 सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पलटी ट्रॉली व कार को हटवाया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Nov 12, 2025 08:13:00
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर.. जिला में अलग-अलग स्थानों पर इंस्टॉल किए गए 6 ITMS कैमरे, ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस के लिए कई महीनो में फायदेमंद साबित होंगे कैमरे, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग, एंकर- यातायात को सुचारू रूप से चलने के मकसद से पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं इसी कड़ी में जिला में 6 ITMS कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। यह कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के साथ-साथ कई मायनों में पुलिस के लिए फायदेमंद साबित होंगे। वीओ- मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि यातायात नियमों को सुचारू रूप से चलने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है इसी कड़ी में जिला में अलग-अलग स्थानों पर 6 ITMS कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं उन्होंने बताया कि 2 कैमरे पहले लगाए गए थे और 4 अभी नए कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों की सहायता से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है और चालान भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों की मदद से विशेषकर ओवर स्पीड और सीट बेल्ट आदि का इस्तेमाल न करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैमरों की मदद से पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने में भी मदद मिल रहे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नाहन शहर के लिए पुलिस ने एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है जिसके माध्यम से शहर में जो कैमरे लगे हैं उनकी मॉनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी जिसकी कनेक्टिविटी जल्द ही की जा रही है। बाईट- योगेश रोल्टा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Nov 12, 2025 08:12:26
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SIR को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक बैठक के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान बीएलओ डोर टू डोर नहीं पहुंच रहे 70 फीसदी शिकायत BLO और अधिकारी के काम नहीं करने की आ रही जगह-जगह से शिकायत आ रही है कांग्रेस ने पांच बार चुनाव आयोग में शिकायत की फील्ड पर अलग-अलग परेशानी है SIR के नाम पर धोखा किया जा रहा है विधानसभा प्रभारी बनाए BLA नियुक्त किए सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही 2003 की वोटर लिस्ट सभी दस्तावेजों के साथ मांगी है 2024 की लिस्ट भी मुहैया कराए एक भी वोट हम काटने नहीं देंगे बीजेपी के षड्यंत्र को हम निस्तेनाबूत करेंगे सभी जिलों में जाकर जन जागरण करेंगे ब्लॉक स्तर पर 1000 से कार्यकर्ता तैनात हैं दावे आपत्ति के लिए भी हम तैयार हैं लाडली बहना योजना को लेकर कहा नाम बदलने में माहिर हैं मुख्यमंत्री वादा 3000 का किया था सरकार का भरोसा नहीं किया जा सकता मोदी की गारंटी कहां गई मुख्यमंत्री को सचिवों से माफी मांगना चाहिए बाइट...जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Nov 12, 2025 08:11:31
Almora, Uttarakhand:उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, उत्तराखंड के बैनर तले उपनल कर्मियों ने वन विभाग कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 23 मार्च 2025 को उपनल कर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने याद दिलाया कि उच्च न्यायालय नैनीताल ने 2018 में समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमित नियुक्ति का आदेश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय ने भी 15 अक्टूबर 2024 को सरकार की विशेष अपील (एसएलपी) को खारिज कर इस आदेश को बरकरार रखा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अब उपनल कर्मी और इंतजार नहीं करेंगे। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास घेराव और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Nov 12, 2025 08:11:12
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं, लेकिन अधिकांश बार एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों से अलग साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम परिणाम ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट करेंगे। वहीं दिल्ली धमाके को लेकर बादल ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और केंद्र सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। बादल जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा पाली के जवाई बांध के लिए रवाना हुए, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके साथ पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 12, 2025 08:10:59
Patna, Bihar:बिहार चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई दोनों फेज में बंपर मतदान हुआ बिहार में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूट गए कुल 66.90% मतदान हुआ अब 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है। इस बीच तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया जा रहा है वही इस एग्जिट पोल को लेकर RJD के एमएलसी कारी शोएब ने कहां की एग्जिट पोल कई बार झूठे भी होते हैं 2015 ,2024, 2020 के चुनाव हो या झारखंड के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं महागठबंधन को 150 सीट से अधिक मिलेगी और बिहार में बदलाव होगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगा कारी शोएब से बात की
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Nov 12, 2025 08:10:44
Yamuna Nagar, Haryana:ज़ी मीडिया की टीम एक बार फिर जीरो ग्राउंड पर पहुँची, जहाँ लोगों की समस्याओं का जायज़ा लेते हुए एक बड़ा गंभीर मुद्दा सामने आया। तस्वीरों में दिखाई देने वाली यह सड़क उन 30 से 40 गांवों को शहर से जोड़ती है, लेकिन पिछले डेढ़ से दो साल से यह रास्ता बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क की खराब हालत ने ग्रामीणों की रोजमर्रा ज़िंदगी को मुश्किल बना दिया है। ग्रामीणों के अनुसार इस एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर जरा-सी बारिश या धूल-मिट्टी सड़क को दलदल में बदल देती है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों तक, सभी को इस कच्चे और टूटी हालत वाले रास्ते से गुजरने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित विभाग थोड़ा सा ध्यान दे, तो यह सड़क महज़ 2 से 3 घंटे में बनकर तैयार हो सकती है, लेकिन लापरवाही के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने यह भी बताया कि कई बार शिकायतें की गईं, अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, मगर आज तक सुधार का कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालात इतने बदतर हैं कि एंबुलेंस जैसी ज़रूरी सेवाएं भी इस रास्ते से निकलने में दिक्कत महसूस करती हैं, जिससे रोगियों का समय पर इलाज तक बाधित हो सकता है। जब इस मामले पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, तो उनका कहना था कि सड़क जल्द ही ठीक कर दी जाएगी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अधिकारी कैमरे के सामने आने से लगातार बचते रहे। उनकी चुप्पी और बचने की कोशिश ग्रामीणों में नाराज़गी और विभाग पर सवाल खड़े करती है। गांववासियों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा विरोध दर्ज कराने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का सिर्फ एक ही माँग है—“हमारी सड़क ठीक करो, ताकि बच्चों, मरीज और आम जनता को राहत मिल सके।” ज़ी मीडिया इस मुद्दे को आगे भी फॉलो करेगा और प्रशासन से जवाब लेगा कि आखिर कब तक यह रास्ता लोगों को परेशानी देता रहेगा।
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 12, 2025 08:09:18
Bhiwani, Haryana:सुनो सरकार स्पेशल स्टोरी बाइट : जनस्वास्थय विभाग के JE ताजदीन , भिवानीनिवासी के साथ वॉक थ्रू स्वच्छ पानी की किल्लत से परेशान शहरवासी सरकार व जनस्वाथय विभाग कुम्भकरणी नींद मे वॉटर बॉक्स गंदगी से अटे पड़े वाटर बॉक्स में खिला कमल का फूल कहते है कि कमल का फूल खिलता है कीचड़ में घरों में भी यही सप्लाई हो रहा है गंदा पानी फिल्टर भी नहीं कर है काम जनस्वास्थय विभाग के JE ताजदीन ने कहा जल्दी ही पानी की समस्या को दूर किया जायेगा पानी जीवन के लिए अनमोल रत्न कहा जाता है। जब पीने का पानी ही स्वच्छ न हो तो लोगों का जीवन कैसे सुखमयी हो सकता है। ताजा मामला भिवानी शहर का है जहां वॉटर बॉक्स गंदगी से अटे पड़े है। जिसके कारण शहर में गंदा पानी आने से भिवानी की जनता गंदा पानी पीने को मजबूर है। गांवों के लोगो के कहने के अनुसार समस्या के समाधान को लेकर दर्जन बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है , मगर हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। इस तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि वॉटर बॉक्स गंदगी से अटा हुआ है। यहाँ पानी कम गंदगी ज्यादा नजर आ रही है। कहते है कि कमल का फूल तो कीचड़ में खिलता है। तो यहां पानी कम कीचड़ ज्यादा है। यही पानी शहर में पीने के लिए सप्लाई किया जा रहा है। जिसे पीकर शहरवासी बीमार भी हो सकते है। कहने को तो जलघर के पानी को शुद्ध करने के लिए वाटर फिल्टर भी बनाए गए हैं। लेकिन घरो में ये पहुंच रहा गन्दा पानी इस बात का सबूत है कि शहरवासी गंदा पानी को मजबूर है। यह समस्या इस भिवानी शहर की ही नहीं पुरे भिवानी जिले के गांवो की भी समस्या है। आपको बता दे कि भिवानी में पेयजल सप्लाई के लिए बने पानी के टैंक भी गंदगी से लबालब अटे पड़े है। कहने को तो जनस्वाथय इनकी हर साल सफाई करवाता है। लेकिन जमीनी हकीकत आपके सबके सामने है। मौजूदा सरकार का भी ये दायित्व बनता है कि वह हर घर शुद्ध जल दें। लेकिन सरकार व जनस्वाथय विभाग कुम्भकरणी नींद सोया हुआ है। दोनों की लापरवाही के चलते आम जनमानस को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। शहरवासियो ने जी मिडिया से स्पेशल बातचीत में बताया कि विभागीय अधिकारियों को वॉटर बॉक्स में गंदगी को लेकर दर्जन बार समस्या से अवगत करवाया गया मगर समाधान कुछ नहीं हुआ। पिछले चार - पांच सालों से कोई सफाई नहीं हुई है। गन्दा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे है। प्रशासन इस पुरे मामले पर जल्द सफाई की तो बात जरूर करता है। लेकिन होता जाता कुछ भी नहीं है। हमारी आपके चैनल के जरिये मांग है कि इनकी सफाई करवाई जाएँ ताकि गंदे पानी से निजात मिल सकें। जी मिडिया से बातचीत करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के JE ताजदीन ने कहा ने बताया कि नए टेंक बनाने के लिए हमने हेड ऑफिस में 235 करोड़ रूपये का अस्टीमेट दिया हुआ है ,जो अभी पेडिंग है। वहां से पास होते ही जल्दी ही समस्या को दूर किया जायेगा。 -- नवीन शर्मा रिपोर्टर भिवानी Mob :- 98XXXX31566 , 08901XXXX79
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 12, 2025 08:07:00
Sambalpur, Odisha:ରାତିରେ ଫସଲ ଜଗି ଯାଇଥିବା ବେଳେ ରେ ଦୁଇ ଜଣ ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କୁ ହାତୀ ଡାଳିଦେଲା |ସମ୍ବଲପୁର ଜିଲ୍ଲା ବଡରମା ରେଞ୍ଜ ଅଧିନସ୍ଥ କୁତବ ଗ୍ରାମରେ ଦୁଇଜଣ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କୁ ହାତୀ ଦଳି ଦେଇଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି, ସୂଚନା ମୁତାବକ ୧୦ ତାରିଖ ରାତ୍ରି ପ୍ରାୟ ସାଡେ ନ ଟା ସମୟରେ ଗ୍ରାମର ପ୍ରଦୀପ ଘଟୁଆଳ ଏବଂ ଗଙ୍ଗାରାମ ପଟେଲ ନିଜ ଚାଷ ଜମି କୁ ବନ୍ୟ ଜନ୍ତୁ ଙ୍କ କବଳ ରୁ ରକ୍ଷା କରିବା ପାଇଁ ଆସିଥିଲେ କିନ୍ତୁ କିଏ ବା ଜାଣିଥିଲା ଦୁଇ ଜଣଙ୍କୁ ଯମ ହାତୀ ରୂପରେ ଜଗି ରହିଛି|ଖବର ମୁତାବକ ତା ପରଦିନ ସକାଳୁ ଗ୍ରାମ ବାସୀ ବଣ ଭିତରେ ଥିବା ରାସ୍ତା କଡ ରେ ଦୁଇ ଜଣ ଙ୍କ ମୃତ ଶରୀର ଦେଖି ବନ ବିଭାଗ ଓ ଜମନକିରା ପୋଲିସ କୁ ଖବର ଦେଇଥିଲେ, ଖବର ପାଇ ବଡ଼ରମା ରେଞ୍ଜର ଗିରିଧାରୀ ପଧାନ, ଜମନକିରା ଆଇ ଆଇ ସି ପଦ୍ମାଳୟା ସାହୁ, ତହସିଲଦାର ପ୍ରବୀଣା ବିଲୁଙ୍ଗ ଘଟଣା ସ୍ଥଳ ରେପହଞ୍ଚି ତଦନ୍ତ ଜାରି ରଖିବା ସହିତ ଘଟଣା ସ୍ଥଳ ରେ ଉପୁଜି ଥିବା ସାମାନ୍ୟ ଉତ୍ତେଜନା କୁ ପ୍ରଶମିତ କରିବା ପାईଁ ଲୋକ ଙ୍କୁ ବୁଝା ସୁଝା କରି ଶବ ବ୍ୟବଛେଦ ପାଇଁ କୁଚିଣ୍ଡା ଡାକ୍ତରଖାନା କୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରିଥିଲେ, ମୃତକ ଙ୍କ ପରିବାର ଙ୍କୁ ଦଶଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ଲେଖାଏଁ କ୍ଷତିପୂରଣ ଦେବା ପାଇଁ ରେଞ୍ଜର ପ୍ରତିଶୃତି ଦେବା ପରେ ଉପସ୍ଥିତ ଲୋକେ ଶାନ୍ତ ହୋଇଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି|ହାତୀ ଜଙ୍ଗଲ କୁ ଆସୁଥିବା ର ଗତିବିଧି ବନ ବିଭାଗ ଲକ୍ଷ ରଖୁଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଜନ ସାଧାରଣ ଙ୍କୁ ସତର୍କ କରୁନଥିବା ରୁ ଏପରି ଦୁର୍ଘଟଣା ଘଟିଛି ବୋଲି ଗ୍ରାମ ବାସୀ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top