Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244235

ईमानदारी से कार्य करें, सफलता चूमेगी आपके कदम

Dec 02, 2025 14:18:22
Gajraula, Uttar Pradesh
मंगलवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जुबिलेंट डे का शुभारंभ कारपोरेट आफिस से आए प्रबंधक निदेशक दीपक जैन, सीओओ विजय श्रीवास्तव, जैकपॉल के सीईओ जगत शर्मा, एचआर हेड विनीता कॉल, अमरीश दीक्षित, अमित जोशी, जुबिलेंट के यूनिट हेड विनोद झा, जैकपॉल के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल एवं निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। सीईओ दीपक जैन एवं सीओओ विजय श्रीवास्तव ने कहा कि गजरौला यूनिट जुबिलेंट का मदर प्लांट है जो कि कुशल प्रबंधन के चलते शीर्ष स्थान बनाए हुए है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ADArvind Dubey
Dec 02, 2025 14:32:50
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पास्टर रामू प्रजापति, उनकी पत्नी रिंकी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। गांव में एक निजी घर में चंगाई सभा चल रही थी जहां बाहर से आए लोगों समेत करीब एक दर्जन लोग जुटे थे। शिकायत मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे, जिसके बाद हंगामा बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव में धर्म परिवर्तन का मामला उजागर होते ही मंगलवार की शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। गांव के सुनील पाल के घर पर चंगाई सभा का आयोजन चल रहा था। पास्टर रामू प्रजापति, उनकी पत्नी रिंकी और एक अन्य व्यक्ति इसमें मौजूद थे। इनके साथ बाहर से आए कुछ लोग भी शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार प्रेयर मीटिंग हो रही थी, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को मिली। सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां कथित रूप से चंगाई सभा के लोगों ने स्थानीय महिलाओं को आगे कर दबाव बनाने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर हिंदू संगठनों ने मामले की सूचना रॉबर्टसगंज कोतवाली को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। फिलहाल पुलिस शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता शिवम राजपूत के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि गांव में धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें महिलाओं को आगे कर धमकाने की कोशिश की गई। शिवम का कहना है कि स्थिति बिगड़ने से पहले उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया और बाकी मौजूद लोगों को भी पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। आरोपी पक्ष का कहना है कि वे अपने घर में शांतिपूर्ण तरीके से प्रभु यीशु की प्रार्थना कर रहे थे। उनका आरोप है कि कुछ लोग अचानक घर में घुस आए और सभा को जबरन धर्म परिवर्तन की गतिविधि बताकर हंगामा किया। आरोपी पक्ष का कहना है कि संविधान उन्हें किसी भी धर्म के अनुसार प्रार्थना करने की अनुमति देता है और वे इसी अधिकार का प्रयोग कर रहे थे। इनका आरोप है कि हिंदू संगठनों द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिशें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगी। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार पास्टर रामू प्रजापति और उनकी पत्नी रिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस नजर बनाए हुई है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Dec 02, 2025 14:31:53
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में लगभग 9 साल पूर्व नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद एक आरोपी को दस वर्ष के सश्रम कारावास तथा 25 हजार रूपये की अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पोक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में 7 फरवरी 2016 की शाम 7 बजे दुर्गेश यादव ने अपनी गाँव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा लिया। पीड़िता के पिता ने दुर्गेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। लगभग 2 महीने बाद दुर्गेश यादव को गिरफ्तार किया गया; जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी दुर्गेश यादव को 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Dec 02, 2025 14:31:35
Jalore, Rajasthan:आहोर मूंग खरीद केंद्र पर गुणवत्ता विवाद, किसानों ने सौंपा ज्ञापन आहोर मूंग खरीद केंद्र पर पिछले कई दिनों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है। केंद्र पर तैनात अधिकारियों द्वारा दानों का रंग देखकर मूंग को कम गुणवत्ता बताकर लौटाया जा रहा है, जिससे खारा, जोगावा, दयालपुरा व आसपास के गांवों के किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश के कारण दाने काले हुए हैं, लेकिन फसल पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी परीक्षण के संपूर्ण खेप को नॉन-स्टैंडर्ड घोषित करना नियमों के विरुद्ध है। किसानों ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद उन्हें रोजाना खरीद केंद्र से वापस लौटा दिया जा रहा है, जिससे समय, मजदूरी व परिवहन का भारी खर्च चुकाना पड़ रहा है। खरीद रुकने से मूंग में नमी बढ़ने और फसल खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने कहा कि यदि तुरंत खरीद शुरू नहीं हुई तो उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों का समूह मंगलवार को आहोर उपखंड कार्यालय पहुंचा और उपखंड अधिकारी रोहित चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि खरीद प्रक्रिया बिना भेदभाव के तत्काल शुरू की जाए और फसल की गुणवत्ता मशीन से परीक्षण कर ही निर्णय लिया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि दो-तीन दिन में समाधान नहीं मिला तो वे धरना–प्रदर्शन करेंगे और जिला स्तर पर आंदोलन की राह अपनाएंगे।
0
comment0
Report
STSharad Tak
Dec 02, 2025 14:31:17
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के पिंडवाड़ा स्थिति खाखरवाड़ा निवासी चुन्नीलाल की संदिग्ध मौत के बाद बुधवार को सरूपगंज क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण शव को एंबुलेंस में लेकर सरूपगंज थाने की ओर पहुंचे, जहां थाने के बाहर पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने एंबुलेंस और ग्रामीणों को रोक दिया। मृतक चुन्नीलाल के परिजनों व ग्रामीणों ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों — सगे भाई चंदन सिंह और राजेंद्र सिंह — को हिरासत में ले लिया है। आरोपों को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। थाने के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग जमा होकर विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी भंवरलाल चौधरी, सीआई सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुन्नी लाल की मौत में संदिग्ध परिस्थितियाँ होने के बावजूद कार्रवाई देर से हुई, जिसके चलते लोगों में रोष बढ़ गया है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
ADAnup Das
Dec 02, 2025 14:30:32
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস একটা ফোন এসেছিল ঘণ্টাখানিক কথা বলার পরে নিজের ঘরে ঝলন্ত মৃতদেহ উদ্ধার হয় 11 ক্লাসের ছাত্রীর।ছাত্রীর অস্বাভাবিক মৃত্যুতে চাঞ্চল্য কাঁঠালবেড়িয়ায়, মরদেহ আজ কৃষ্ণনগর শক্তিনগর পুলিশমর্গে ময়নাতদন্ত হয়,ঘটনাটি ঘটেছে নদিয়ার নাকাশিপাড়া বেথুয়াডহুরী কাঁঠাল বেরিয়া দক্ষিণপাড়ায়। কাঁঠালবেরিয়ার স্কুলের একাদশ শ্রেনীর ছাত্রী। তাকে তার বাড়িতে ঝুলন্ত অবস্থায় বাড়ির লোকজন দেখতে পেয়ে পুলিশে খবর দেন। পুলিশ গিয়ে তাকে সেখান থেকে উদ্ধার করেন এবং বেথুয়াডহুরি হাসপাতলে তাকে নিয়ে আসলে চিকিৎসক তাকে মৃত বলে ঘোষণা করেন। ওই ছাত্রীর নাম অমৃতা বিশ্বাস। বাবা অরুন বিশ্বাস পেশায় কাঠ ব্যবসায়ী। ওই ছাত্রী তাদের পাঁচ বোন তাদের মধ্যে তৃতীয় বোন ইতিমধ্যেই করোনার সময় মৃত্যু হয়েছিল,আজ এই বোনের অস্বাভাবিক ভাবে মৃত্যু হওয়ায় ভেঙে পড়েছেন তার পরিবারের লোকজনেরা। ওই ছাত্রীর পরিবার সূত্রে এও জানা যায় যে মৃত্যুর ওই ছাত্রীর মৃত্যুর আগে একটি ফোন এসেছিল। যে ফোন করেছিল তার নাম অলক মন্ডল পরিবার জানায়।এরপরেই সে গলায় ফাঁস লাগিয়ে ঝুলে পড়ে। এই বিষয় নিয়ে তদন্ত করছেন নাকাশীপাড়া থানার পুলিশ।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 02, 2025 14:30:19
Alwar, Rajasthan:शिव कॉलोनी में चोरों का बोलबाला: एक ही रात में तीन वारदातें, लोगों में रोष—पुलिस पर लापरवाही के आरोप अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरों ने धावा बोलकर वारदातों को अंजाम दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं। शिव कॉलोनी स्थित जय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में तीसरी बार चोरी हुई। दुकान मालिक दिनेश ने बताया—“पहली बार करीब 40 हजार का सामान गया था। इस बार चोर 12 हजार का तांबा और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंची।” दिनेश का कहना है कि इलाके में कई महीनों से चोरी बढ़ रही है लेकिन कार्रवाई न के बराबर है। दूसरी वारदात—सूने मकान को बनाया निशाना दूसरी घटना एक ऐसे मकान में हुई जो उस समय खाली था। मकान मालिक सेना में तैनात हैं, जबकि उनकी बहन—पीड़िता खुशबू—कुछ दिनों के लिए बाहर गई हुई थीं। सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घर का सामान खंगाला और आराम से चोरी कर फरार हो गए। तीसरी घटना राम मंदिर में हुई,जिससे लोगो में आक्रोश बना हुआ है । स्थानीय धर्मवीर का कहना है— “शिव कॉलोनी और आसपास पिछले महीनों में कई बड़ी चोरियां हुईं, लेकिन पुलिस हर बार सिर्फ मौका-मुआयना कर लौट जाती है। गिरफ्तारी न होने से असुरक्षा बढ़ रही है।”
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top