Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101

बेंगलुरु के विशेषज्ञ ने सिखाए मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर 5 दिन तक 40 स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया मानसिक तनाव से उबारने का प्रशिक्षण

Nov 14, 2025 10:41:00
Kullu, Himachal Pradesh
कार्यशाला के प्रशिक्षक डॉक्टर संजीव कुमार मानिकप्पा ने बताया कि इससे पहले भी शिमला में इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया गया और अब धर्मशाला में भी इस तरह का कार्य कर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ सालो से आपदा आ रही है और आपदा के बाद प्रभावित परिवारों की मानसिक स्थिति भी काफी खराब हो जाती है। ऐसे में इस कार्यक्रम के तहत आपदा के बाद होने वाले तनाव, आघात और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने में मदद करना प्रमुख रहा है। इसके अलावा व्यक्तियों और समुदायों को आपदा से उबरने और भविष्य में ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए मनोवैज्ञानिक और सामाजिक लचीलापन विकसित करने में मदद करना भी शामिल रहा हैं।
185
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
ASABDUL SATTAR
Nov 14, 2025 12:33:47
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 14, 2025 12:33:18
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 12:32:43
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 14, 2025 12:32:38
Noida, Uttar Pradesh:नवसारी के बिलीमोरा में ‘वश’ फिल्म जैसी भयावह घटना: सपने में आदेश मिलने पर मां ने प्यारे-प्यारे दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या.बीती देर रात बिलीमोरा के देवसर गांव स्थित महाराजा अपार्टमेंट में ‘वश’ फिल्म जैसी दिल दहला देने वाली घटना हुई।मां को सपने में किसी ने बच्चों को मारने का आदेश दिया था। उसी के अनुसार उसने दोनों मासूम बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी।बच्चों की हत्या करने के बाद उसने अपने ससुर को भी मारने की कोशिश की, लेकिन ससुर किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ले गए।इसके बाद वह खुद भी उसी “आदेश” के अनुसार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिलीमोरा पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बचा लिया।बिलीमोरा पुलिस ने हत्यारी मां को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।आरोपी महिला का पति टाइफाइड होने की वजह से बिलीमोरा की एक अस्पताल में भर्ती था और इलाज चल रहा था।पुलिस ने इस निष्ठुर मां के खिलाफ दोहरे हत्याकांड (डबल मर्डर) का मामला दर्ज कर तेजी से जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Nov 14, 2025 12:32:19
Tonk, Rajasthan:टोंक में यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, 500 विद्यार्थियों को दिए यातायात नियमों की जानकारी. पुलिस मुख्यालय जयपुर के सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस टोंक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में करीब 500 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई और सुरक्षित यातायात अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. घासी राम, पुलिस निरीक्षक यातायात शाखा टोंक तथा भेरूलाल, सहायक उप निरीक्षक यातायात टोंक ने बच्चों को यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, सुरक्षा उपायों तथा सड़क पर सावधानी बरتने की जानकारी दी. इसके साथ ही बाल वाहिनियों की जांच भी की गई तथा उनमें लगे सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को परखा गया. चालकों व परिचालकों को सुरक्षा मानकों और उनके सही उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Nov 14, 2025 12:32:05
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में एक हादसे के बाद 40 वर्षीय कौशलेंद्र कुमार उर्फ पिंकू के शव से उनकी दोनों आंखें गायब हो गईं। परिजनों का डॉक्टरों पर आंखें निकलवाने का आरोप है, प्रशासन ने चूहों द्वारा नुकसान की आशंका बताई है। परिजनों ने मोर्चरी के सामने हंगामा किया और सीएमओ को लिखित शिकायत दी। जिलाधिकारी द्वारा 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इससे पहले 24 घंटे पहले अस्पताल की लापरवाही की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें एक बेबस मां ग्लूकोज की बोतल लेकर अपने बेटे को सहारा दे रही थी। घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने से पहले परिजनों ने देखा कि शव में आंखें नहीं थीं; कहा गया कि चूहों ने आंखें खा ली थीं, बाद में बताया गया कि कैंची से हटाई गई थीं। परिजनों ने न्याय की मांग की है और कहा कि उनके दो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Nov 14, 2025 12:31:33
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर रामपुर मांझा थाने की पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  जुआ खेलते दो अभियुक्त चौबीस लाख पच्चीस हजार रुपए के साथ गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे बरामद साथ ही मोबाइल फोन और ताश के पत्ते भी बरामद वाराणसी के विनोध शर्मा व हनुमान प्रसाद गिरफ्तार, बंद पड़े स्कूल में खेल रहे थे जुआ जुआ अधिनियम व आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज एसपी सिटी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, पकड़े गए आरोपियों के और भी आपराधिक इतिहास है गाजीपुर के रामपुर मांझा थाने की पुलिस ने अवैध जुआ खेले जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चौबीस लाख पच्चीस हजार रुपए नकद, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास बंद पड़े विद्यालय में की गई, जहाँ दोनों आरोपी भारी रकम के साथ जुआ खेल रहे थे。 गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विनोद कुमार शर्मा, निवासी खजुरी, वाराणसी और हनुमान प्रसाद चौरसिया, निवासी पाण्डेयपुर, वाराणसी शामिल रहे है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों का और भी आपराधिक इतिहास है जिसे पुलिस खंगालने का काम कर रही है।  बाइट- राकेश मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 14, 2025 12:31:04
:place - पखांजूर एंकर, बिहार मे संपन्न हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आज जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए लगातार बढ़त बनाए हुए है। इसी बढ़त से उत्साहित पखांजूर के भाजपाईयों ने पुराना बाज़ार में जमकर जश्न मनाया।पखांजूर के पुराना बाज़ार चौक मे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत के नारे लगाए। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि रुझानों से मिली बढ़त से उनका उत्साह दोगुना हो गया है।बिहार में एनडीए की बढ़त हमारे लिए उत्साहजनक है। हम इसे मोदी सरकार की नीतियों की जीत मानते हैं。 फिलहाल रुझान जारी हैं, अंतिम परिणाम का इंतजार है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होगी। बाईट 01 शंकर सरकार, भाजयुमो अध्यक्ष पखांजूर बाईट 02 निर्मला, भाजपाई
0
comment0
Report
SPSATYENDRA PARMAR
Nov 14, 2025 12:30:37
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे की रहने वाली अदिति जैन ने मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की है, वह पृथ्वीपुर कस्बे की पहली सिविल जज बनी हैं। अदिति की प्रारंभिक शिक्षा पृथ्वीपुर के गुरुकुल कॉन्वेंट स्कूल से नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है, इसके बाद उन्होंने इंदौर के Government NLU College से BA LLB की पांच वर्षीय डिग्री प्राप्त की है। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अदिति ने न्यायिक सेवा में जाने का फैसला किया था; उन्होंने लगभग ढाई साल तक इस परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तीन चरण होते हैं: प्रीलिम्स, मेनस और इंटरव्यू, जिनमें उन्होंने सफलता प्राप्त की। अदिति ने बताया कि वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती थीं, इस दौरान उन्हें मानसिक तनाव, बीमारी और घर से दूर रहने जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, हालांकि उनका संकल्प कभी कमजोर नहीं पड़ा। उन्होंने तनाव होने पर ध्यान करती थीं और मंदिर जाती थीं; उनके परिवार से सबसे अधिक प्रेरणा और समर्थन मिला, उनके पिता चंद्र कुमार जैन पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने न्याय के क्षेत्र के प्रति प्रेरित किया और समझाया कि न्याय सिर्फ कानून नहीं है, यह समाज की आत्मा है। अदिति ने कई न्यायाधीशों से मुलाकात कर समाज सेवा के लिए न्याय के मार्ग को चुना। परीक्षा प्रक्रिया पर बात करते हुए उन्होंने बताया यह बहुत लंबी प्रक्रिया है, प्रीलिम्स, फिर मेनस, फिर इंटरव्यू; मेनस में दो दिन में चार पेपर होते हैं, हर दिन 6 घंटे लिखना पड़ता है, सुबह तीन घंटे, फिर एक घंटे का ब्रेक, फिर तीन घंटे। अध्ययन पूरी तरह फ्री माइंड से हुआ, उन्होंने कभी खुद पर बोझ नहीं डाला; बस नियमित पढ़ाई और अनुशासन बनाए रखा।
0
comment0
Report
Nov 14, 2025 12:25:54
Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अवसर पर आज मंडल रेल प्रबंधक प्रकोष्ठ के निकट आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित जनजातीय समुदाय की समृद्ध विरासत, संस्कृति और योगदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की सराहना की।यह प्रदर्शनी जनजातीय जीवन, इतिहास, परंपराओं, शौर्य कथाओं तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका को दर्शाती है, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों विशेषकर स्कूली बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का भ्रमण किया और जनजातीय समुदाय से संबंधित विभिन्न विषयों, चित्रों, मॉडल्स एवं जानकारीपूर्ण सामग्री को बड़ी रुचि से देखा। बच्चों ने जनजातीय परंपराओं, सामाजिक योगदान और इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
41
comment0
Report
Advertisement
Back to top