Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kullu175101

आपदा के बाद मनो सामाजिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला सम्पन्न कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

Nov 14, 2025 10:40:18
Kullu, Himachal Pradesh
सीएमओ कुल्लू डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की पहचान करना और उन्हें आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचाना भी प्रमुख है। वही, कार्यक्रम के माध्यम से यह भी प्रशिक्षण दिया गया कि आपदा के बाद सामाजिक संबंधों को फिर से स्थापित करने, सहायता नेटवर्क को मजबूत करने और समुदाय की एकजुटता को बढ़ावा देने में मदद की जाए। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद प्रभावित लोगों को तत्काल भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करना और मानसिक आघात और तनाव से निपटने के लिए तकनीक और सहायता प्रदान करने के बारे भी जानकारी दी गई।
86
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
UMUJJWAL MISHRA
Nov 14, 2025 12:15:33
Ranchi, Jharkhand:घाटशिला की जनता ने बीजेपी की नकारात्मक राजनीति को दिया करारा जवाब: JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रचंड जीत यानी मुख्य रूप से वोटो की गिनती के बाद jmm प्रत्याशी सोमेश सोरेन 32 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे है। इस जीत पर पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह जनादेश घाटशाला की जनता द्वारा दिशाम गुरु शिबू सोरेन और पूर्व विधायक रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में किए गए कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है और इसी विश्वास के साथ JMM के प्रत्याशी सोमेश सोरेन को दोगुने अन्तर से आशीर्वाद दिया है。 सुप्रियो ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार नकारात्मक राजनीति बीजेपी ने शुरू की और जिसका नेतृत्व बाबूलाल मरांडी ने किया, उस पूरे प्रपंच को जनता ने उजागर कर दिया और उसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब यह सोचना चाहिए कि ऐसे नकारात्मक लोगों को पार्टी से विदाई देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा हम रोजगार, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और विकास की बात कर रहे थे, वहीं बीजेपी समाज में भ्रम फैलाने का खेल खेल रही थी। घाटशिला की जनता ने उन्हें करारा चमाट दिया है。 अपने बयान में सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक बार फिर दोहराया खायेंगे हमारा, मोटा होंगे हमारी पार्टी में और हल जोड़ने का काम दूसरी पार्टी में करेंगे तो जनता ने इसका सीधा जवाब दे दिया है। बिहार परिणाम पर टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह जनादेश नहीं बल्कि ज्ञानदेश है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि कभी किसी राज्य में ऐसा परिणाम नहीं आया। कोई भी मतदाता इस फैसले को पचा ले, यह असंभव है। उन्होंने कहा कि JMM वहां चुनाव में मौजूद नहीं थी अगर हम होते, तो निश्चित तौर पर कुछ बेहतर परिणाम ला सकते थे。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 14, 2025 12:15:21
Keonjhar, Odisha:ପଦଯାତ୍ରା ଆଙ୍କର,ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ନୀଳଗିରି ଦିନକିଆ ଗସ୍ତରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚరଣ ମାଜୀ,ଏନେଇ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ବିଭିନ୍ନ କାଯ୍ୟକ୍ରମ ସାରି ଭୁବନେଶ୍ୱର ଫେରି ଯାଇଛନ୍ତି। ସର୍ଦ୍ଦାର ବଲ୍ଲଭାହାଇ ପଟେଲ ଙ୍କ ୧୫୦ ତମ ଜୟନ୍ତି ଅବସରରେ ଆୟୋଜିତ ବିଶାଳ ପଦଯାତ୍ରା କୁ ପତାକା ଦେଖାଇ ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ। ଏହାସହ ଐତିହାସିକ ନୀଳଗିରି ଠାରୁ ମିତ୍ରପୁର ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ପଦଯାତ୍ରା ରେ ମୁଖ୍ୟ ମନ୍ତ୍ରୀ ସାମିଲ ହୋଇ ହଜାର ହଜାର ଲୋକଙ୍କ ଗହଣରେ ଦୈଡିଥିଲେ । ଏହି ପଦଯାତ୍ରା ଯୁବଗୋଷ୍ଠୀ ଙ୍କୁ ବେଶ୍ ପ୍ରଭାବିତ କରିବ, ପଦଯାତ୍ରା ସମସ୍ତ ଙ୍କୁ ଏକତା , ଦେଶପ୍ରେମ ଓ ସମର୍ପଣ ଭାବରେ ବନ୍ଧିକି ରଖିଛି । ମୋଦୀ ଜୀ ଙ୍କ ଆହ୍ବାନ ରେ ୨୦୪୪ବିକଶିତ ଭାରତ ଗଠନରେ ଓଡ଼ିଶା ଏକ ଇଞ୍ଜିନ ହିସାବରେ ନେତୃତ୍ୱ ନେଉଛି । ସେହିଭଳି ୨୦୩୬ ରେ ଓଡ଼ିଶା ଗଠନ କୁ ୧୦୦ ବର୍ଷ ପୂର୍ତ୍ତି ହେବ ସେହି ସମୟରେ ଆମ ଯୁବ ଗୋଷ୍ଠୀ ସମୃଦ୍ଧ ଓଡ଼ିଶା ଗଠନ କରିବାରେ ନେତୃତ୍ୱ ନେବେ ବୋଲି ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ଗଣମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଥିଲେ । ନୀଳଗିରି ପୋଲିସ ପଡ଼ିଆରେ ଆୟୋଜିତ ବିରାଟ ସମାବେଶ ରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଉଦବୋଧନ ଦେଇଥିବା ସହ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ନୀଳଗିରି ଜଗନ୍ନାଥ ମନ୍ଦିର ମଧ୍ୟ ପରିଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ । ଏହାସହ ସର୍ଦ୍ଦାର ଵଲ୍ଲଭଭାଇ ପଟେଲ ଙ୍କ ମୂର୍ତ୍ତି କୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ,ଆଜି ଆୟୋଜିତ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ହଜାର ହଜାର ସଂଖ୍ୟାରେ ଯୁବକ, ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ, ମହିଳା ଓ ବରିଷ୍ଠ ମାନ୍ୟଗଣ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ଯୋଗେ ଦେଇଥିଲେ । କ୍ରୀଡ଼ା ମନ୍ତ୍ରି ସୂର୍ୟବଂଶୀ ସୁରଜ ଙ୍କ ସମେତ ବାଲେଶ୍ଵର ସାଂସଦ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ଷଡ଼ଙ୍ଗୀ, ବିଧାୟକ ସନ୍ତୋଷ ଖଟୁଆ, ମାନସ ଦତ୍ତ, ପଦ୍ମଲୋଚନ ପଣ୍ଡା ବରିଷ୍ଠ ନେତା,ଜିଲ୍ଲାପାଳ ସୂଯ୍ୟବଂଶୀ ମୟୂର ବିକାଶ, ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଉପ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ଏସପି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ।ଏନେଇ ଏହି କାଯ୍ୟକମରେ ଜିଲ୍ଲା ର ବିଭିନ୍ନ ବ୍ଲକ ରୁ ହଜାର ହଜାର ଲୋକମାନେ ସାମିଳ ହୋଇଥିଲେ ବାଇଟ, ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ, ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ।
0
comment0
Report
HSHEMANT SANCHETI
Nov 14, 2025 12:11:41
Narayanpur, Chhattisgarh:एंकर - जिला पुलिस कार्यालय नारायणपुर में आज एक भावनात्मक और गर्व से भरा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने छत्तीसगढ़ शौर्य पदक–2025 प्राप्त बस्तर फाइटर महिला आरक्षक निशा कचलाम और अमर शहीद बीरेंद्र शोरी की पत्नी शीतल शोरी को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और साहस से प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा को मजबूत बनाए हुए हैं। सुश्री निशा कचलाम और शहीद वीरेंद्र शोरी के परिवार को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है। शहीदों का बलिदान अमूल्य है—हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 14, 2025 12:11:25
Bhilwara, Rajasthan:लोकेशन - मांडल जिला - भीलवाड़ा विधानसभा- मांडल स्थानीय संवाददाता:- जितेंद्र सिंह मोबाइल नंबर:- 9828504062 जिला संवाददाता - दिलशाद खान मोबाइल नंबर- 9784859773 Twitter: - नेशनल हाईवे 48 पर भीषण हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत मांडल भीलवाड़ा मांडल थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे 48 पर भारत सरकार लिखी आर्टीगा कार और स्कूटी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक मांडल की ओर आ रहा था, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही भारत सरकार लिखी आर्टीगा कार ने उसकी स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मांडल थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी एवं आर्टीगा कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मृतक के शव को उपजिला अस्पताल मांडल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रनीकपूरा निवासी रतन लाल पुत्र धन्ना लाल गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है, जहां घर में मातम का माहौल है। हादसे के बाद पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के चलते इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और गति नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 14, 2025 12:11:11
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के मनोबल को लेकर छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग के नींबू काटने वाले बयान ने कर्मचारियों में नाराज़गी पैदा कर दी है। अब कर्मचारी संघ ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। छत्तीसगढ़ में तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारियों के मनोबल पर इन दिनों बड़ी बहस छिड़ी है। कांकेर लोकसभा से भाजपा सांसद भोजराज नाग ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फोन न उठाने वालों का नींबू काट देंगे। बस, यही बयान अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा हमारी सेवा के इतने वर्षों में ऐसा बयान कभी नहीं सुना। कर्मचारी पूरी निष्ठा से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लगे रहते हैं। संवैधानिक पद पर बैठे किसी जनप्रतिनिधि का ऐसा कहना कर्मचारियों का मनोबल तोड़ता है। कई बार कर्मचारी काम में इतने व्यस्त होते हैं कि फोन उठा पाना मुश्किल होता है। साइबर फ्रॉड के डर से भी अननोन नंबर नहीं उठाते। ऐसे बयान देना उचित नहीं। कर्मचारी संघ का कहना है कि अगर कर्मचारी अपना काम ईमानदारी से न करते, तो राज्य की विकास गति आज इस स्तर पर नहीं होती। वे यह भी कहते हैं कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारी दोनों ही जनता की सेवा करते हैं, इसलिए आपसी सम्मान बेहद जरूरी है। कर्मचारीयों ने सांसद के बयान को अनुचित और मनोबल गिराने वाला बताया है। उनका कहना है कि जनता के काम में कोई लापरवाही नहीं होती और कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति के कार्य को प्राथमिकता से निपटाया जाता है। अब सवाल यह है कि क्या सांसद की ओर से इस बयान पर कोई सफाई दी जाएगी, या यह विवाद आगे और गहराएगा। फिलहाल कर्मचारी संघ ने साफ कर दिया है कि वे इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं करेंगे।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 14, 2025 12:10:41
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 14, 2025 12:10:23
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Nov 14, 2025 12:10:10
Noida, Uttar Pradesh:अंकलेश्वर-भरूच के करमाली गांव में मदरसे के मौलवी द्वारा हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धर्मांतरण के लिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर पनोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भरूच जिले के अंकलेश्वर में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करमाली गांव के मदरसे में मौलवी के रूप में कार्य करने वाला अजवद अहमद इब्राहिम बेमात (उम्र 52 वर्ष) हिंदू महिला से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये बार-बार संपर्क करता था और शादी का लालच देकर उसे अपने विश्वास में ले आता गया। शिकायत के अनुसार आरोपी महिला को कई बार सूरत बुलाता था। 9 नवंबर 2025 को मदरसे के बगल वाले अपने घर में महिला को बुलाया, उसे सुगंधित नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी मर्जी के खिलाफ पहली बार दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरी बार भी दुष्कर्म किया गया, यह भी शिकायत में दर्ज है। अक्षयराज मकवाना, जिला पुलिस अधीक्षक, भरूच। मौलवी ने महिला पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला और धर्म न अपनाने पर बदनाम करने की धमकी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पनोली पुलिस स्टेशन ने पार्ट “A” अपराध में भारतीय दंड संहिता-2023 की धारा 64(1), 123, 351(2) तथा गुजरात धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2003 की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top