Back
सीवरेज ब्लॉक से सड़क धंसने से वाहन घायल, स्थानीय प्रशासन चुप
MSManish Sharma
Dec 09, 2025 05:47:21
Tarn Taran Sahib, Punjab
सीवरेज ब्लॉक होने से सड़क का हिस्सा धंस गया, रोजाना वाहन चालक हो रहे घायल; शिकायतों के बावजूद विभाग मौन
एंकर पट्टी से तरन तारन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क के कुछ हिस्सों पर जगह–जगह गहरे खड्डों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन खड्डों में गिरकर कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं, जबकि दोपहिया वाहन खास तौर पर अधिक प्रभावित होते हैं। इसके अलावा कार, ऑटो और अन्य वाहनों को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। हैरानी की बात तो यह है कि इस सड़क से प्रशासनिक अधिकारी भी रोजाना गुजरते है लेकिन शायद उन्हें यह सब दिखाई नहीं देता।
राहगीरों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति की सबसे बड़ी वजह सीवरेज का लंबे समय से ब्लॉक होना है। सीवरेज लाइन चोक होने के कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह धंस गया है और वहां गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनकी वजह से सड़क का अस्तित्व ही खत्म होता दिख रहा है। बरसात की स्थिति में यह समस्या और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन सीधे उनमें गिर जाते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। विभागीय लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महीनों बीत जाने के बाद भी न तो सड़क की मरम्मत की गई और न ही सीवरेज लाइन को सही किया गया।
लोगों का कहना है कि इस खतरनाक मोड़ पर रोजाना कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो जाता है। कई बार बड़े वाहनों के पलटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे न केवल सड़क जाम हो जाती है बल्कि लोगों को बड़े हादसों का डर भी बना रहता है। भारी वाहनों के पलटने पर उनके नीचे दबने का खतरा हर समय बना रहता है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए और सीवरेज ब्लॉक की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों के लिए यह मार्ग सुरक्षित बनाया जा सके।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 07:03:44Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: पंजाब मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अनुसार पंजाब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को निलंबित कर दिया; पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान।
54
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 09, 2025 07:02:2943
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 07:01:54Noida, Uttar Pradesh:PLAYOUT ALERT: DELHI: KANGANA RANAUT (BJP) ON NDA PARLIAMENTARY PARTY MEETING
10
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 07:00:570
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 09, 2025 06:49:3664
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 09, 2025 06:38:07140
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 06:37:3759
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 06:35:5344
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 09, 2025 06:35:15223
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 06:34:0892
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 09, 2025 06:32:28148
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 09, 2025 06:20:43109
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 06:18:44141
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 06:17:5783
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowDec 09, 2025 06:01:50217
Report