Back
लुधियाना के भारत नगर चौक पर चोर ने नकदी उड़ा ली, CCTV में कैद
TBTarsem Bhardwaj
Nov 12, 2025 12:15:06
Ludhiana, Punjab
लुधियाना के भारत नगर चौक के पास मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहां आजाद न्यूज एजेंसी में एक शातिर युवक ने ग्राहक बनकर बुजुर्ग दुकान मालिक को बातों में उलझाया और गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है。
दुकान मालिक बलदेव राज ने जानकारी देते कहा यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। एक अज्ञात युवक टोपी पहनकर दुकान में आया । उसने सबसे पहले दुकान के बुजुर्ग मालिक से एक मैगजीन मांगी। युवक ने फिर अलग-अलग सामानों के नाम लिए और चालाकी से मालिक को स्टॉक चेक करने जैसे ही मालिक की पीठ घूमी युवक ने मौका देखा और तुरंत गल्ले के पास पहुंचा और उसमें रखी सारी नकदी निकाल ली。
चोरी करने के बाद आरोपी युवक ने कोई भी सामान नहीं खरीदा। जाते-जाते उसने यह बहाना बनाया कि वह गूगल पे से पेमेंट करेगा। इसके बाद वह तेजी से मौके से फरार हो गया। मालिक जब दुकान के अंदर लौटे तो गल्ले से नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए。
चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में टोपी पहने हुए युवक लगातार मालिक से बात करता हुआ और गल्ले के पास घूमता हुआ नजर आया । चोरी का पता चलते ही मालिक ने तुरंत थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई。
शिकायत मिली है मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हुई है।
61
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 12, 2025 13:45:25109
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 12, 2025 13:15:2557
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:52:30155
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:48:0158
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 12:38:3271
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 12:38:0792
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 12:31:2158
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 12, 2025 12:25:1059
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 12, 2025 12:24:3853
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 12:23:5043
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:20:2044
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 12, 2025 12:03:5597
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 12, 2025 12:03:26179
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 12:00:28185
Report