Back
चलती ट्रेन में डिलीवरी: पति ने करवाई पत्नी की डिलीवरी, जालंधर स्टेशन पर हड़कंप
JSJagmeet Singh
Nov 14, 2025 13:22:08
Fatehgarh Sahib, Punjab
जालंधर रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस से लौट रही गर्भवती महिला की स्टेशन पर डिलीवरी हो गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पाटिल दीदी नामक महिला ट्रेन में सफर कर रही है और वह अमृतसर से आ रही थी। इस दौरान ट्रेन में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। परिवार ने बताया कि करतारपुर रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक तेज दर्द होना शुरू हो गया। जिसके बाद महिला की ट्रेन में डिलीवरी होने के बाद महिला को जालंधर स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। हैरानी की बात यह है कि महिला की डिलीवरी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही ट्रेन में करवाई। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर रेलवे की महिला कांस्टेबल मदद के लिए आई और प्लेटफार्म पर महिला को तुरंत एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं महिला के पति ने बताया कि वह किशनगंज बिहार जा रही थी। व्यक्ति हमीरा मंडी में काम करता है। वह ऑटो करके मां और पत्नी को अमृतसर ले गया। जहां ट्रेन में करतापुर में महिला की डिलीवरी हो गई। जिसके बाद जालंधर स्टेशन पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां स्टेशन पर महिला को उताकर उसे तुरंत एबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला के पति मुकेश ने बताया कि उसको लड़की ने जन्म दिया है। इसके अलावा पहले उसके 5 साल का बेटा है और अब बच्ची ने उसके परिवार में जन्म लिया। मुकेश ने बताया कि वह हमीरा से ऑटो करके अमृतसर परिवार को ट्रेन में बिहार जाने के लिए छोड़ने गया। जहां स्टेशन पर सभी ने मिलकर खाना खाया। इस दौरान बिहार जाने के लिए उसका भाई-भाभी, पिता, माता और पत्नी जा रही थी। मुकेश ने बताया कि उसने खुद पत्नी की डिलीवरी की है। दरअसल, करतारपुर में उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसने खुद पत्नी की डिलीवरी करवाई। मुकेश ने बताया कि उसे डिलीवरी के बारे में अपने बुजर्गों से जानकारी थी, जिसके चलते उसने पत्नी की करतारपुर में चलती ट्रेन में डिलीवरी करवा दी।
117
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 14:51:13Noida, Uttar Pradesh:SHIMLA (HIMACHAL PRADESH): JAIRAM THAKUR (HIMACHAL PRADESH LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & BJP LEADER) ON NDA WINS BIHAR LEGISLATIVE ASSEMBLY POLLS 2025/ PM NARENDRA MODI’S STATEMENT
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 14, 2025 14:45:100
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 14, 2025 14:24:0482
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 14, 2025 13:54:29112
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 13:51:06109
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 14, 2025 13:50:20Chandigarh, Chandigarh:ज़ਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਮਿਲੇ ਫਤਵੇ ਮਗਰੌਂ ਅਕਾਲੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ
130
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 14, 2025 13:50:12Chandigarh, Chandigarh:SAD leader Daljit Singh Cheema reaction on Tarn Taran bye election results.
71
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 13:22:25143
Report
NSNaresh Sethi
FollowNov 14, 2025 13:03:5099
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 12:51:22139
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 12:51:10154
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 12:22:11157
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 14, 2025 12:10:53115
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 11:54:14161
Report