Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173025

बोहल संपर्क मार्ग की दुर्दशा: 2 सालों से बंद, किसान परेशान!

GPGYAN PRAKASH
Jul 20, 2025 09:01:10
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
2 साल से ठीक नहीं हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा तोड़े गए संपर्क मार्ग एंकर -पांवटा साहिब से गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 के निर्माण के दौरान छोटे संपर्क मार्गों को भारी नुकसान हुआ है। सालों बाद भी टूटे मार्गों को बहाल नहीं किया गया है। तिलौरधार बोहल संपर्क मार्ग पर ऐसे ही हालात हैं। लगभग 2 साल का समय बीत जाने के बाद भी सड़क मार्ग को नहीं जोड़ा गया है। बोहल क्षेत्र में सेब का सीजन शुरू हो रहा है मगर, सड़क मार्ग बंद होने की वजह से किसान और बागवान सब सहित नगदी फसलों की धुलाई नहीं कर पा रहे हैं। वीओ - राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चौड़ीकरण का कार्य कर रही है कंपनियों की लापरवाही का करण स्थानी लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। तिलौरधार बोहल सड़क बंद होने की वजह से बोहल बल्दवा पंचायत के लोग मुख्य धारा से कट गए हैं। इस सड़क पर पिछले 2 सालों से वाहनों की आवाजाही बंद है। बताते चलें कि समूचे क्षेत्र में लोग कृषि और बागवानी पर निर्भर हैं। यहां सेब के उन्नत बगीचे हैं। सेब ढुलाई का सीजन शुरू हो गया हैं। मगर, विभाग और कंपनी ने अभी तक इस सड़क को ठीक नहीं किया है। सेब के अलावा अन्य नगदी फसलों की ढुलाई भी रुकी हुई है। क्षेत्र में कोई भी सामान पहुंचना हो या यहां से ले जाना हो पीठ पर धोकर ले जा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या महिला वर्ग को हो रही है। ऐसे में महिलाएं कंपनी और स्थानीय प्रशासन से खासी नाराज हैं महिलाओं का कहना है कि प्रशासन और कंपनी के संज्ञान में बार-बार विषय लाया जा रहा है मगर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। नाराज महिलाओं ने यहां धरना प्रदर्शन किया और अपनी बात रखी। ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार और नाराज महिलाओं ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारी और एसडीएम कई बार स्पोर्ट का दौरा कर चुके हैं मगर, हालात नहीं सुधर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि यदि 8 दिनों के भीतर सड़क बहाल नहीं की गई तो यहां धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बाइट - नाराज ग्रामीण ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top