Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

केंद्रीय दल ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया!

NSNitesh Saini
Jul 20, 2025 15:32:12
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : केंद्रीय दल ने थुनाग और जंजैहली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, थुनाग बाजार, बगस्याड, देजी व लंबाथाच में नुकसान की स्थिति का किया निरीक्षण, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दल को दी बहाली कार्यों की जानकारी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी रहे मौके पर मौजूद विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी रहे केंद्रीय दल में शामिल एंकर : मंडी जिला में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने रविवार को थुनाग उपमंडल के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान दल ने बगस्याड और आसपास के शरण गांव में घरों व संपत्ति को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। दल ने क्षेत्र में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों की स्थिति का भी आकलन किया। ग्राम पंचायत मुरहाग के फनयार में भारी भूस्खलन से हुई तबाही और ढांगु धार में छड़ी खड्ड पर बनी पेयजल योजना को पहुंचे नुकसान की भी समीक्षा की गई। इसके बाद केंद्रीय टीम ने थुनाग बाजार का दौरा किया, जहां घरों, दुकानों व संस्थानों को हुई क्षति का जायजा लिया गया। साथ ही बाढ़ से स्थानीय आर्थिकी पर पड़े असर की जानकारी भी ली गई। दल ने देजी गांव में बाढ़ में बह चुकी सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने दल को जिले में हुए व्यापक नुकसान और बहाली कार्यों की जानकारी दी। लंबाथाच में शैक्षणिक संस्थानों को नुकसान, पांडवशिला और कुथाह में सड़कों और निजी संपत्ति को हुई क्षति, और बुंगरैलचौक में सड़क व अन्य बुनियादी ढांचों की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी केंद्रीय दल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की समस्याएं साझा कीं। विशेष सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) डी.सी. राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय दल में गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top