Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175019

मंडी में केंद्रीय दल ने आपदा का किया निरीक्षण, जानें क्या हैं हालात!

NSNitesh Saini
Jul 19, 2025 13:41:24
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
लोकेशन मंडी : स्लग : मंडी में आपदा नुकसान का जायजा लेने पहुंचा केंद्रीय दल, धर्मपुर क्षेत्र का किया दौरा भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण सात सदस्यीय दल ने स्याठी, कांडापतन, धर्मपुर कॉलेज क्षेत्र में हालात का लिया मूल्यांकन 20 जुलाई को थुनाग, जंजैहली और करसोग में करेंगे दौरा मंडी (नितेश सैनी) : एंकर : मंडी जिला में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए शुक्रवार को सात सदस्यीय अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल मंडी पहुंचा। दल ने धर्मपुर क्षेत्र के स्याठी गांव, धर्मपुर कॉलेज के पास क्षतिग्रस्त सड़क, कांडापतन की क्षतिग्रस्त पेयजल योजना और 33 केवी पावर प्लांट सहित अन्य प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने केंद्रीय दल को क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और अब तक किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की भी विस्तृत जानकारी साझा की। स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने ध्वाली किसान भवन में केंद्रीय दल के साथ बैठक कर क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। इस केंद्रीय टीम में गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।  दल में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों में जी. पार्थसारथी, कंदर्प वी. पटेल, वसीम अशरफ, करन सरीन, ए.के. कुशवाहा, दीप शेखर सिंघल और डॉ. विक्रांत सिंह प्रमुख रहे। केंद्रीय दल कल यानी 20 जुलाई को थुनाग, जंजैहली और करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां भी नुकसान का आकलन करेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
8
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top