Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

सिरमौर में दो भाइयों ने एक ही लड़की से शादी कराई प्राचीन परंपरा को जीवित!

DVDEVENDER VERMA
Jul 19, 2025 04:30:45
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन नाहन सिरमौर में पुरानी परंपरा आज भी जीवित.. दो सगे भाइयों ने की एक ही लड़की से की शादी, सिरमौर ज़िला के गिरिपार के शिलाई क्षेत्र का मामला, एक ही लड़की से शादी की प्राचीन बहु पति प्रथा का किया निर्वहन, सिरमौर के गिरिपार और उत्तराखण्ड के जौनसार बाबर में प्राचीन समय में चली आ रही बहु पति प्रथा, एंकर-सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह किया है। जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।  यह परंपरा गिरिपार क्षेत्र की प्राचीन है लेकिन आज की अत्याधुनिक युग में लोगों के दबाव के चलते यह परंपरा गायब होती जा रही थी। लेकिन क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह कर सभी को प्राचीन परंपरा याद करवा दी है। गोरतलब हो कि उत्तराखंड के जौनसार बाबर और सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में पुरातन समय में सगे भाई एक ही लड़की से विवाह करते थे जिसके पीछे संयुक्त परिवार रखने का भी हवाला दिया जाता था। समय के साथ-साथ यह परंपराएं गायब होती गई। लेकिन शिलाई क्षेत्र के दो सगे भाइयों ने एक बार फिर एक ही लड़की से विवाह कर इस प्राचीन परंपरा को जीवित कर दिया है।
3
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top