Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173025

हिमाचल में दो भाइयों ने एक ही लड़की से रचाई अनोखी शादी!

GPGYAN PRAKASH
Jul 19, 2025 10:03:30
Paonta Sahib, Himachal Pradesh
दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की से रचाई शादी, निभाई प्राचीन परंपरा एंकर - हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के गिरीपार हाटी क्षेत्र मे अनोखी पौराणिक और बैदिक परंपराएं सजीव है। क्षेत्र के शिक्षित युवा बहुपति प्रथा जैसी प्रथा को आज भी निभा रहे हैं। शिलाई में कुछ रोज पहले ही दो पढेलिखे सगे भाइयों ने एक ही लड़की से साथ शादी कर "जोड़ीदारा" प्रथा के तहत शादी रचाई। इस अनोखे विवाह में प्राचीन परम्परा, बैदिक रीति और आधुनिक प्रथाओं के समावेश देखने को मिला। लिहाजा, आधुनिक दौर में प्राचीन प्रथा का विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। वीओ - सनातन धर्म में पहले पौराणिक काल और फिर वैदिक काल में बहुपति प्रथा का वृतांत मिलता है। महाभारत काल में एक पत्नी और पांच पतियों की कथा से सभी परिचित हैं। मगर, आधुनिक काल में बहुपति प्रथा 'कहानी' जैसा ही प्रतीत होती है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई गांव के दो भाइयों ने एक ही लड़की से विवाह करके इस प्रथा को आधुनिक दौर में जीवंत कर दिया है। हालांकि हाटी क्षेत्र के हर गांव में कई संयुक्त परिवारों में ऐसी व्यवस्था देखने को मिलती है। हाटी क्षेत्र में इस परंपरा को "जोड़ीदारा" प्रथम कहा जाता है। प्राचीन काल में सीमित संसाधनों के बीच जनसंख्या नियंत्रण, पारिवारिक जमीन का बंटवारा रोकना और संयुक्त परिवार प्रणाली इस प्रथा के मुख्य कारण मने जाते हैं। जनजातीय क्षेत्र में इस प्रथा को लेकर यह कारण आज भी तर्कसंगत हैं। यही वजह है कि यहां इस परंपरा को पहले की भांति निभाया जा रहा है। शिलाई गांव के दो सगे भाई कपिल नेगी और प्रदीप नेगी ने कुहंट गांव की लड़की सुनीता के साथ धूमधाम से विवाह किया है। बदलते समय के साथ हालांकि इस प्रथा को रूढ़िवादी और गैर जरूरी परंपरा बताया जा रहा था मगर, इन युवाओं ने इस परंपरा को जीवंत कर अनोखा उदाहरण पेश किया है। शिलाई गांव के सगे भाइयों की एक लड़की से शादी इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि दूल्हे और दुल्हन तीनों ही उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। एक भाई प्रदीप नेगी जल शक्ति विभाग में कार्यरत है तो दूसरा भाई कपिल नेगी विदेश में होटल चीफ शेफ के तौर पर सेवाएं दे रहा है। विगत दिनों संपन्न हुई इस शादी में जहां पौराणिक परंपरा को निभाया गया वहीं वैदिक और आधुनिक विवाह प्रणाली का अनोखा समावेश देखने को मिला। दोनों भाई बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। जिनमें से एक भाई दूल्हा बना था। वैदिक मंत्रों के साथ वर माला और सात फेरों के साथ विवाह संपन्न हुआ। वीओ - दूल्हे के रिश्तेदार ( बुजुर्ग) वीओ - शादी के रिसेप्शन के दौरान अन्य क्षेत्रों और अन्य राज्यों से आए मेहमान उसे वक्त हैरान हुए जब रिसेप्शन के समय दोनों भाई दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठ गए। तीनों के मर्जी और परिवार की सहमति से संपन्न हुआ यह विवाह आज अन्य प्रदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भाईयों के राम राम लखन जैसे भ्रातृ प्रेम और कौरव पांडवों जैसा सामाजिक और पारिवारिक सामंजस्य की हर कोई चर्चा कर रहा है। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में सिरमौर के जनजातीय हाटी क्षेत्र के अलावा किन्नौर व शिमला और उत्तराखंड के जौनसार बाबर क्षेत्र में भी बहू पति प्रथा प्रचलित है। बाइट - स्थानीय निवासी ज्ञान प्रकाश जी मीडिया पांवटा साहिब
4
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top