Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sirmaur173001

सावन में रानीताल शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जानें क्यों!

DVDEVENDER VERMA
Jul 19, 2025 11:06:09
Nahan, Himachal Pradesh
लोकेशन- नाहन सावन के चलते शिव मन्दिरों में दिनभर लग रहा श्रद्धालुओं का तांता, ऐतिहासिक रानीताल शिव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, सोमवार के दिन की जाती है विशेष रूद्र पूजा एवं जलाभिषेक, शिवरात्रि के दिन यहां होगी विशेष चार प्रहर की पूजा, नव शिव युवा मंडल रानीताल द्वारा हर वर्ष किया जाता है भव्य आयोजन, रियासत काल में बने रानीताल शिव मंदिर से लोगों की है अटूट आस्था, एंकर- सावन मास में हर रोज नाहन स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल में सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। रियासत काल में बने इस शिव मंदिर से लोगों की अटूट आस्था है और यहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। वीओ1- ऐतिहासिक शिव मंदिर रानीताल के पुजारी पंडित काकू राम शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर में बड़ी संख्या में लोग सावन मास में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि भगवान शिव की अराधना करने का यह विशेष महीना माना जाता है और भगवान शिव की भक्तों पर विशेष कृपा बनी रहती है उन्होंने कहा कि सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं और देर शाम आरती होने के बाद 8:30 बजे तक श्रद्धालु यहां माथा टेकने के लिए चले रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस माह भगवान शंकर का दूध,दही गंगाजल और बिलपत्र इत्यादि से जलाभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में सभी शिव भक्तों को शिव मंदिरों में जरूर जाना चाहिए उन्होंने कहा कि इस माह शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति रोग और पाप से मुक्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि नव शिव युवा मंडल रानीताल नाहन के सदस्यों द्वारा अलग-अलग स्थानों से जल लाकर 23 जुलाई को शिवरात्रि के दिन सुबह 7:30 बजे यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के दिन यहां भगवान शिव की विशेष चार प्रहर की पूजा की जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बाईट: पंडित काकू राम शर्मा पुजारी शिव मंदिर रानीताल वीओ2- वही मंदिर में माथा टेकन पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मंदिर से उनकी विशेष आस्था है। उन्होंने कहा कि सावन माह में यहां माथा टेकने के लिए श्रद्धालु नाहन और आसपास के क्षेत्र के अलावा अन्य राज्यों से भी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सच्चे मन से यहां जो भी श्रद्धालु कामना करता है वो कामना पूर्ण होती है। बाईट- श्रद्धालु WT- Devender Verma
9
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top