Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kangra176215

कांगड़ा में 27 दिन में 130 करोड़ का नुकसान: जानें कारण

VKVipan Kumar
Jul 19, 2025 10:32:44
Dharamshala, Himachal Pradesh
जिला कांगड़ा में 27 दिन में 130 करोड़ का नुकसान जल शक्ति विभाग को 89 करोड़ का नुकसान, 847 योजनाएं प्रभावित गयारह कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त, 57 को आंशिक नुकसान एंकर : जिला कांगड़ा में बरसात के दौरान 27 दिन में करीब 130 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। जल शक्ति विभाग को सबसे अधिक 89 करोड़ का नुकसान हुआ है तथा विभाग की 847 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जिला में 11 कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि 57 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पिछले 27 दिनों में जिला में बरसात के चलते 19 मौतें हुई हैं। इसके अतिरिक्त 15 मवेशी भी मौत की आगोश में समा गए। 11 पक्के मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। नगर निगम एरिया में 36 करोड़ का नुकसान जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस अवधि के दौरान नगर निगम धर्मशाला में 36 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। लोक निर्माण विभाग को 38 करोड़, विद्युत बोर्ड को एक करोड़, कृषि विभाग को 13.57 लाख, बागवानी विभाग की 32 स्कीमें प्रभावित होने के साथ 2.57 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। जिला कांगड़ा में 20 जून से 16 जुलाई तक करीब 130 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। जल शक्ति विभाग को सबसे अधिक 89 करोड़ का नुकसान होने के साथ 847 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। नगर निगम धर्मशाला में 36 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। बाईट   :     शिल्पी बेक्टा     एडीएम, जिला कांगड़ा
2
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement
Back to top