Back
ऊना में विधिक साक्षरता शिविर: न्यायमूर्ति ठाकुर ने नशा मुक्त संस्कारपूर्ण समाज का मंत्र दिया
RMRakesh Malhi
Dec 07, 2025 13:16:35
Una, Himachal Pradesh
Slug:ऊना में आयोजित विशाल विधिक साक्षरता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोले
न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर नशा मुक्त और सुसंस्कारित समाज के निर्माण में दें योगदान :
कहा...संस्कारयुक्त शिक्षा से ही संभव है आदर्श समाज का निर्माण
V/01: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने सभी नागरिकों से नशा मुक्त और सुसंस्कारित समाज के निर्माण में योगदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त और जागरूक समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक के आत्म-संकल्प और व्यक्तिगत आचरण से ही संभव है।
न्यायमूर्ति श्री ठाकुर ने सभी से अनुरोध किया कि वे नशा उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं और समाज को सही दिशा देने में सक्रिय योगदान दें।
वे रविवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, ऊना में आयोजित विशाल विधिक साक्षरता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर का मुख्य फोकस दो विषयों, नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प तथा पर्यावरण संरक्षण-भूमंडल रक्षण पर केंद्रित रहा।
श्री ठाकुर ने कहा कि समाज की समस्याओं का मूल समाधान सही मूल्यों और संस्कारों में निहित है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से समाज में ‘राम’ जैसे आदर्श जन्म लेते हैं, जबकि संस्कारहीन शिक्षा रावणों को जन्म देती है। हमें यह तय करना होगा कि हम अपने समाज में कौन-से गुणों का विकास चाहते हैं।
विवेक सिंह ठाकुर ने नशे को भारत की युवा शक्ति के लिए सबसे बड़ा विनाशकारी कारक बताया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र को दुर्बल करने का सबसे आसान तरीका उसकी युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेल देना है। यदि युवा दिशाहीन हो जाएं, तो समाज और राष्ट्र, दोनों की कमजोर हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में युवा शक्ति ने राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज के युवाओं को उन महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कितने महापुरुषों ने राष्ट्र निर्माण में जीवन लगाया है। आज के युवा कभी अवसाद या छोटी-सी परेशानी में नशे का सहारा न लें। उन्होंने याद दिलाया कि स्वतंत्रता सेनानियों ने कितनी कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद राष्ट्र निर्माण का रास्ता नहीं छोड़ा।
Byte:न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर
Feed File:0712ZP_UNA_SHIVIR_R6&7&8
Feed Sent BY:2C
Feed File:0712ZP_UNA_SHIVIR_R1--8
Assign BY:Assignment Desk
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
NJNitish Jha
FollowDec 07, 2025 18:45:53326
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 07, 2025 18:15:3795
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 07, 2025 16:46:46177
Report
SSSanjay Sharma
FollowDec 07, 2025 15:47:19168
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 07, 2025 15:46:22177
Report
HSHarmeet Singh
FollowDec 07, 2025 15:34:30159
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 07, 2025 15:32:43194
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 07, 2025 15:02:40Chandigarh, Chandigarh:328 पावन स्वरूपों के मामले में बड़ा एक्शन भाई बलदेव सिंह वडाला का बयान 328 पावन स्वरूप मामले में एफआईआर दर्ज -वडाला FIR की कॉपी खुद स्पीकर संधवां लेकर पहुंचे- वडाला
281
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 07, 2025 14:32:42110
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 07, 2025 14:32:15137
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowDec 07, 2025 13:52:02182
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 07, 2025 13:33:47161
Report
KSKuldeep Singh
FollowDec 07, 2025 13:33:21202
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 07, 2025 13:16:12149
Report