Back
मंडी कांग्रेस अध्यक्ष के तीखे तेवर, 1500 करोड़ पैकेज पर केंद्र पर हमला
NSNitesh Saini
Dec 09, 2025 12:06:25
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी पहुंचे नव-नियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष तीखे तेवर में बोले - PM ने 1500 करोड़ का पैकेज घोषित किया, पर मिले 15 रुपये भी नहीं
तीन महीने में बूथ स्तर तक खड़ी होगी नई संगठनात्मक टीम
मंडी में 1-9 के समीकरण को बदलने के लिए बनाई नई रणनीति
पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर ने उनके कार्यकर्ताओं संग जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार और भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आपदा के दौरान मंडी के लिए 1500 करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया था, लेकिन आज तक राज्य को उसके 15 रुपये भी नहीं मिले। उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि सीमित संसाधनों के बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए धरातल पर उत्कृष्ट कार्य किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा, इसके बावजूद केंद्र की ओर से वास्तविक मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। अपनी नई जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि पद हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। कार्यकारी अध्यक्ष रहने के बाद अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी और बड़ी है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी तीन महीनों में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की पूरी संरचना तैयार कर दी जाएगी। नया संगठन ऊर्जा और मजबूती के साथ काम करेगा।
मंडी की हार से सीखा पाठ - अब नहीं होंगे मतभेद :
मंडी में पिछले चुनावों में कांग्रेस 1-9 के आंकड़े पर सिमट गई थी। इस पर उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी ने समय पर ध्यान नहीं दिया और आपसी मतभेद हार की वजह बने। उन्होंने कहा कि अब रणनीति पूरी तरह बदली जाएगी और किसी भी क्षेत्र में असहमति या गुटबाज़ी नहीं होने दी जाएगी। सभी नेता एक छत के नीचे एकजुट होकर कार्य करें यही हमारा लक्ष्य है。
11 तारीख का सम्मेलन - जुटेंगे 25 हजार कार्यकर्ता
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहां की मंडी में 11 तारीख को होने वाले कांग्रेस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी का लक्ष्य है कि इस कार्यक्रम में 20 से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KBKulbir Beera
FollowDec 09, 2025 13:33:5978
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 09, 2025 13:32:5233
Report
MSManish Sharma
FollowDec 09, 2025 13:31:1885
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 09, 2025 13:08:0940
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 09, 2025 13:06:1870
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 09, 2025 12:20:56Shimla, Himachal Pradesh:IFS संजय सूद बने हिमाचल वन विभाग के PCCF
1993 बैच के IAS अधिकारी हैं संजय सूद
संजय सूद को चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर JICA का भी अतिरिक्त प्रभार
HPSFDCL के MD शिमला का पद भी संभालेंगे संजय सूद
124
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowDec 09, 2025 12:20:50118
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 09, 2025 12:17:1543
Report
JSJagmeet Singh
FollowDec 09, 2025 12:16:0166
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 09, 2025 12:07:41178
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 09, 2025 12:07:02225
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 09, 2025 12:05:30164
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowDec 09, 2025 11:41:11142
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowDec 09, 2025 11:40:17132
Report