Back
41 डॉक्टरों का तबादला: मंडी में कांग्रेस के भेदभाव का ताजा आरोप
NSNitesh Saini
Nov 12, 2025 16:32:50
Sundar Nagar, Himachal Pradesh
मंडी: एंकर: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से एकमुश्त 41 डॉक्टरों का तबादला कांग्रेस सरकार की मंडी विरोधी सोच और भेदभावपूर्ण रवैये का ताजा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु मंडी के संस्थानों को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश पर काम कर रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री मंडी में कार्यक्रम के दौरान खुद को मंडी का हितैषी बता रहे थे, लेकिन_SHIMLA पहुंचते ही उनका असली चेहरा उजागर हो गया। राकेश जंवाल ने कहा कि सरकार को बने तीन साल पूरे हो चुके हैं, परंतु इस कार्यकाल में मंडी को केवल उपेक्षा ही मिली है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय, जिसे जय राम ठाकुर सरकार ने मंडी को शैक्षणिक पहचान देने के उद्देश्य से स्थापित किया था, कांग्रेस सरकार की राजनीति की भेंट चढ़ गया है। 100 से अधिक कॉलेजों को विश्वविद्यालय से अलग कर शिमला विश्वविद्यालय से जोड़ा गया, जो मंडी की संस्थागत पहचान मिटाने का प्रयास है। अब मेडिकल कॉलेज को कमजोर करने की दिशा में भी यही नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मंडी के प्रति यह सौतेला रवैया केवल इसलिए है क्योंकि जिले की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रतिनिधित्व है। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य कर रही है। मंडी को नए संस्थान देने के बजाय, जो संस्थान पहले से चल रहे हैं, उन्हें या तो बंद किया जा रहा है या उनका दर्जा घटाया जा रहा है। डॉक्टरों का तबादला इस बात کا प्रमाण है कि मुख्यमंत्री मंडी की जनता से स्वास्थ्य सुविधाएं भी छीनना चाहते हैं। राकेश जंवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं मंडी की जनता से कहा था कि किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होगा, लेकिन इस निर्णय ने उनके शब्दों और कर्मों के अंतर को उजागर कर दिया है। कांग्रेस सरकार लगातार मंडी के विकास कार्यों पर ताले जड़ रही है, शैक्षणिक संस्थानों को कमजोर कर रही है और अब मेडिकल कॉलेज से 41 डॉक्टर हटाकर स्वास्थ्य सेवाओं को ठप करने की दिशा में बढ़ रही है। यह फैसला मंडी की जनता के साथ खुला धोखा है। भाजपा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। मंडी के गौरव और जनहित की रक्षा के लिए पार्टी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी और सड़कों पर उतरकर सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। जमवाल ने कहा कि मंडी की जनता अब मुख्यमंत्री के झूठे आंसुओं और खोखले वादों में नहीं आने वाली। बाइट: राकेश जंवाल, प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता
98
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Shanker
FollowNov 12, 2025 17:17:2036
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 12, 2025 17:16:44107
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowNov 12, 2025 16:33:0857
Report
MSManish Shanker
FollowNov 12, 2025 16:02:25166
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 12, 2025 15:15:52147
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 12, 2025 15:15:3644
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 12, 2025 15:05:41157
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 12, 2025 14:51:5761
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 12, 2025 13:45:25151
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 12, 2025 13:15:25159
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:52:30155
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:48:01125
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 12:38:32156
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 12:38:07134
Report