Back
कुल्लू में क्रिसमस-नए साल के लिए सुरक्षा के लिए आठ अतिरिक्त गश्ती वाहन तैनात
MTManish Thakur
Dec 09, 2025 08:49:07
Kullu, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को बेहतर सेवाएं मिल सके। इसके लिए अब पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की अगर बात करें तो यहां पर पुलिस को sड़कों पर अगस्त करने के लिए आठ अतिरिक्त वाहन मिले हैं। ऐसे में अब नए साल के लिए पुलिस के द्वारा बजौरा से लेकर मनाली तक सड़क में इन वाहनों के माध्यम से गश्त करने में मदद मिलेगी और सैलानियों के सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने नए कदम उठाए हैं। गौर रहे कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की चलते अब जिला कुल्लू में भी सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। दिसंबर माह में मनाली में अब रोजाना 400 से 600 पर्यटक वाहन बाहरी राज्यों से पहुंच रहे हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए भी यहां पर्यटन कारोबारी के द्वारा तैयारी की जा रही है। तो वहीं सैलानियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए भी पुलिस के द्वारा पांच रिजर्व फोर्स मंगवाई गई है। इसके और 250 अतिरिक्त होमगार्ड जवानों की भी जगह-जगह तैनाती की जाएगी। कुल्लू पुलिस के द्वारा जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी, मनाली और बंजार में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। हर साल क्रिसमस तथा नए साल के जश्न के लिए इन जगहों पर सैलानियों की भीड़ रहती है। ऐसे में यहां पर कई बार सैलानियों के द्वारा शराब पीकर भी हद मचाया जाता है तो वही गलत वाहन पार्किंग करने चलते भी कई घंटे सैलानियों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। जिला कुल्लू पुलिस प्रशासन के द्वारा अब मनाली में भी पार्किंग स्थलों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा भुंतर से कसोल तक भी तंग जगह पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। वही, बंजार में भी लारजी से लेकर जीभी तक पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने बताया कि जिला कुल्लू में न्यू साल और क्रिसमस के जश्न के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। पुलिस गश्त के लिए आठ अतिरिक्त वाहन भी मिले हैं। जिसके चलते अब सड़कों पर लगातार पुलिस के जवान गश्त करते हुए नजर आएंगे। सैलानियों से भी आग्रह है कि वह यहां पर यातायात नियमों का पालन करें और नशे में किसी भी प्रकार का हुड़दंग ना मचाए। कुल्लू पुलिस सैलानियों का स्वागत करती है और आग्रह करती है कि पुलिस के द्वारा जो भी नियम जारी किए गए हैं उनका वे अवश्य पालन करें।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 09, 2025 09:32:170
Report
KCKhem Chand
FollowDec 09, 2025 09:19:0819
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 09:17:32105
Report
RMRakesh Malhi
FollowDec 09, 2025 09:15:2285
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 09, 2025 08:52:26130
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 09, 2025 08:49:54131
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 09, 2025 08:48:40133
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 09, 2025 08:46:02178
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 09, 2025 08:45:52161
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 09, 2025 08:45:40121
Report
BSBALINDER SINGH
FollowDec 09, 2025 08:45:26175
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 09, 2025 08:24:16129
Report
RBRohit Bansal
FollowDec 09, 2025 08:23:42178
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowDec 09, 2025 08:21:3299
Report