Back
कुल्लू अस्पताल में पांच दिवसीय आपदा मनो-सामाजिक कार्यशाला सम्पन्न
MTManish Thakur
Nov 14, 2025 11:25:59
Kullu, Himachal Pradesh
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर एक क्षेत्रीय अस्पताल में पांच दिवसीय आपदा के बाद मनो सामाजिक कार्यशाला का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएमओ कुल्लू डॉक्टर रंजीत ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। पांच दिवसीय इस कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को भी इसका प्रशिक्षण दिया गया। ताकि आपदा के बाद समाज के लोगों की मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। कार्यशाला के प्रशिक्षक डॉक्टर संजीव कुमार मानिकप्पा ने बताया कि इससे पहले भी शिमला में इस तरह के कार्यशाला का आयोजन किया गया और अब धर्मशाला में भी इस तरह का कार्य कर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ सालो से आपदा आ रही है और आपदा के बाद प्रभावित परिवारों की मानसिक स्थिति भी काफी खराब हो जाती है। ऐसे में इस कार्यक्रम के तहत आपदा के बाद होने वाले तनाव, आघात और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने में मदद करना प्रमुख रहा है। इसके अलावा व्यक्तियों और समुदायों को आपदा से उबरने और भविष्य में ऐसी स्थितियों का सामना करने के लिए मनोवैज्ञानिक और सामाजिक लचीलापन विकसित करने में मदद करना भी शामिल रहा हैं।
बाइट - डॉक्टर संजीव कुमार मानिकप्पा नोडल ऑफिसर
वही, सीएमओ कुल्लू डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों की पहचान करना और उन्हें आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचाना भी प्रमुख है। वही, कार्यक्रम के माध्यम से यह भी प्रशिक्षण दिया गया कि आपदा के बाद सामाजिक संबंधों को फिर से स्थापित करने, सहायता नेटवर्क को मजबूत करने और समुदाय की एकजुटता को बढ़ावा देने में मदद की जाए। उन्होंने बताया कि आपदा के बाद प्रभावित लोगों को तत्काल भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करना और मानसिक आघात और तनाव से निपटने के लिए तकनीक और सहायता प्रदान करने के बारे भी जानकारी दी गई।
बाइट - डॉक्टर रंजीत ठाकुर सीएमओ कुल्लू
140
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowNov 14, 2025 12:51:220
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 12:51:100
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 12:22:11102
Report
KBKulbir Beera
FollowNov 14, 2025 12:10:5368
Report
SSSanjay Sharma
FollowNov 14, 2025 11:54:14161
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 14, 2025 11:53:49147
Report
AMAjay Mahajan
FollowNov 14, 2025 11:53:13142
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 14, 2025 11:49:32119
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 14, 2025 11:38:32Chandigarh, Chandigarh:Tarn Taran (Punjab) by-election | AAP's Harmeet Singh Sandhu wins the election
Anta (Rajasthan) Assembly by-election | Congress' Pramod Jain "Bhaya" wins the election
135
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 14, 2025 11:37:3579
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 14, 2025 11:37:0067
Report
RKRAJESH KATARIA
FollowNov 14, 2025 11:24:12104
Report
MSManuj Sharma
FollowNov 14, 2025 11:19:5881
Report
NLNitin Luthra
FollowNov 14, 2025 11:16:35167
Report