Back
धर्मशाला में समृद्धि भवन उद्घाटन, नगर निगम सेवाएं एक ही पोर्टल पर
VKVipan Kumar
Dec 02, 2025 07:50:53
Dharamshala, Himachal Pradesh
धर्मशाला में ‘समृद्धि भवन’ का उद्घाटन, नगर निगम की सभी सुविधाएँ अब एक ही पोर्टल पर
समाचार: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धर्मशाला नगर निगम के नए कार्यालय परिसर ‘समृद्धि भवन’ का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद सीएम सुखू ने कहा कि यह भवन नगर निगम की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए जनता को सभी सेवाएँ एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अधर में लटका यह भवन अब पूरी तरह तैयार है और राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी के फंड बंद होने के बाद भी आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कार्यालय परिसर में मेयर का कार्यालय, सभी पार्षदों के कार्यालय, तथा नगर निगम से संबंधित सभी विभाग एक ही स्थान पर संचालित होंगे। इससे जनता को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सीएम सुखू ने बताया कि ‘वन पोर्टल सिस्टम’ के तहत शहरी विकास विभाग (UD) की सभी सुविधाएँ अब पूरे हिमाचल प्रदेश में लागू की जा चुकी हैं। इसके माध्यम से एनओसी, विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, अनुमतियाँ तथा नगर निगम से संबंधित अन्य सेवाएँ ऑनलाइन मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि ‘समृद्धि भवन’ के शुरू होने से धर्मशाला नगर निगम की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित और जन-हितैषी बनेगी, जिससे आम जनता का समय और धन दोनों की बचत होगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
VSVARUN SHARMA
FollowDec 02, 2025 07:33:5946
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowDec 02, 2025 07:33:0592
Report
DSDharmindr Singh
FollowDec 02, 2025 07:16:0363
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowDec 02, 2025 07:09:54116
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 02, 2025 07:01:11Chandigarh, Chandigarh:ਹਾਲਾਤ ਏ ਘਨੌਰ ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਸੈਕਟਰੀ ਖੁਦ ਮਨ ਰਿਹਾ ਏ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਸਾਨੂੰ ਚੁੱਲਾ ਟੈਕਸ ਰਸੀਦਾਂ ਦੇਣ ਤੋਂ ਮਨਾ ਕਰ ਰਹੀ ਏ
88
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 02, 2025 07:01:01Noida, Uttar Pradesh:ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦੇ ਉਦ्घਾਟਨ ਦੌਰਾਨ Live
198
Report
MJManoj Joshi
FollowDec 02, 2025 06:35:12Chandigarh, Chandigarh:भारतीय जनता पार्टी स्टेट इलेक्शन कमेटी की Chandigarh में बैठक अश्वनी शर्मा की अगुवाई में शुरू
56
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 02, 2025 06:31:35Chandigarh, Chandigarh:ਅਰਸ਼ਦੀਪ ਕਲੇਰ ਬਾਈਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ NOC/ NDC ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਤੇ
152
Report
SSSandeep Singh
FollowDec 02, 2025 06:16:25174
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 02, 2025 05:52:11117
Report
AAAsrar Ahmad
FollowDec 02, 2025 05:49:51104
Report
KSKamaldeep Singh
FollowDec 02, 2025 05:49:3897
Report
PSPramod Sharma
FollowDec 02, 2025 05:31:33156
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowDec 02, 2025 05:02:42198
Report