Back
जयराम ठाकुर ने अस्मिता महिला सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लिया; गरम स्वागत
ASARVINDER SINGH
Nov 12, 2025 12:38:32
Hamirpur, Himachal Pradesh
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू मैदान में हिमाचल योगासन स्पोर्ट्स जिला हमीरपुर द्वारा आयोजित अस्मिता वुमेन सिटी लीग और महिला सम्मान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत किया। कार्यक्रम में पहुचंने पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया और शाल , टोपी व गुरज भेटं कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्यातिथि जयराम ठाकुर ने मेधावी छात्रों , महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके साथ बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर विधायक आशीषशर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा, नादौन के पूर्व प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री, भोरंज से प्रत्याशी डॉ अनिल धीमान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, हमीरपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला सम्मान कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर कार्यक्रम करवाने के लिए मनाही की गई हालांकि सभी की एनओसी पूरी होने पर भी प्रशासन ने कार्यक्रम करने के लिए मनाही कर दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान का कार्यकाल पूरा हो रहा है तो सुक्खू का कार्यकाल भी बीस महीनों बाद पूरा हो रहा है। उन्हांेने कहा कि जिन अधिकारियों ने कार्यक्रम की अनुमति नही दी उन्हें बीस महीने के बाद उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा इस तरह महिला सम्मान कार्यक्रम को रोकने के लिए काम करना निदंनीय है ं। उन्होंने कहा कि होना यह चाहिए था कि विधायक की पत्नी को मुख्यमंत्री बधाई देते लेकिन जमाना बदल गया है। उन्हांेने तंज कसते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवथाओं का पतन हुआ है । उन्होंने कहा कि विधायक के परिवार के उपर झूठे मामले दर्ज करके पूरे परिवार को परेशान किया हैं उन्हेंाने कहा कि इस जीवन में स्थायी तौर पर कोई नही है न कुर्सी न है आदमी है। उन्होंने कहा कि पता नही कौन मुख्यमंत्री सुक्खू को सलाह देता है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी में अपनी भडास निकालने के लिए जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि आपदा आई तो जयराम ठाकुर के कारण आई है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू की सरकार बनी है तब से हिमाचल में आपदा ही आपदा आई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कहते है कि मोदी जी हिमाचल को पैसा नही दे रहे है लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने मोदी जी को पूछ कर प्रदेश की जनता को दस गारटियां दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल सता की है लेकिन कोई गारटिया्रं के उपर लोगों से छल नही किया बल्कि लोगों की सेवा की है। हिमाचल योगासन स्पोर्ट्स की प्रबंधक Swati ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यावाद करते है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा आज योग को पूरे विश्व अलग पहचान मिली है । उन्होंने कहा कि भारत माता को कुछ देने का कर्तव्य सबका बनता है इसलिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा को बुलेट प्रूफ बना दिया है और दुखियां को सताने पर दूसरा कभी सुखी नही रह सकता। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार के विरुद्ध राज्य सभा की सीट भाजपा की झोलीमें डाली है और भ्रष्ट सरकार का साथ छोडा था। उन्होंने कहा कि हमीरुपर की जनता ने मेरा फिर से साथ दिया है इसलिए भी धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की हालत खराब है और विकास कार्य ठप्प पडे है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद किया गया है। उनके कहा लंबलू में बड़ी सौगाते दी थी लेकिन फिर भी उन संस्थानों को बंद कर दिये
71
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 12, 2025 13:45:25109
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 12, 2025 13:15:2557
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:52:30155
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:48:0135
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 12:38:0792
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 12:31:2158
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 12, 2025 12:25:1059
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 12, 2025 12:24:3853
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 12:23:5043
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:20:2044
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 12:15:0661
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 12, 2025 12:03:5597
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 12, 2025 12:03:26179
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 12:00:28185
Report