Back
पंजाब एससी आयोग के मामले में राजा वड़िंग की गिरफ्तारी की स्थिति साफ
RBRohit Bansal
Nov 12, 2025 12:20:20
Chandigarh, Chandigarh
अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग रॉबिन हुड नहीं जो उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा -गार्दी
सरदार बूटा सिंह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी का मामला: पंजाब एस.सी. आयोग को एस.एस.पी. कपूरथला ने सौंपी स्थिति रिपोर्ट
पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने हेतु शिकायतकर्ता से प्राप्त किया मीडिया रिकॉर्ड
आयोग ने राजा वड़िंग से संबंधित आगे की कार्रवाई पर 19 नवंबर को फिर से पुलिस रिपोर्ट मांगी
मरहूम केंद्रीय मंत्री स. बूटा सिंह के बारे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में आज पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को कपूरथला के एस.एस.पी. ने स्थिति रिपोर्ट सौंपी।
आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर एस.एस.पी. कपूरथला की ओर से पेश हुए डी.एस.पी. हरगुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता श्री सरबजोत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनका जाति प्रमाणपत्र भी ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने हेतु शिकायतकर्ता से मीडिया रिकॉर्ड भी प्राप्त कर लिया गया है।
आयोग ने राजा वड़िंग से संबंधित आगे की कार्रवाई के बारे में 19 नवंबर को पुलिस से दोबारा रिपोर्ट मांगी है। श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने पुलिस को इस मामले में साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।
44
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 12, 2025 13:45:25109
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 12, 2025 13:15:2557
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:52:3072
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:48:0135
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 12:38:3271
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 12:38:0792
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 12:31:2158
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 12, 2025 12:25:1059
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 12, 2025 12:24:3853
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 12:23:5043
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 12:15:0661
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 12, 2025 12:03:5597
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 12, 2025 12:03:26179
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 12:00:28185
Report