Back
धर्मेंद्र: पंजाब जड़ों से बॉलीवुड के हीमैन तक, बीकानेर सांसद बनने की कहानी
RBRohit Bansal
Nov 12, 2025 12:52:30
Chandigarh, Chandigarh
धर्म सिंह देओल (जन्म 8 दिसंबर 1935), जिन्हें धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है, ने एकActor, निर्माता और राजनीतिज्ञ के रूप में काम किया, वे लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सांसद रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के 'ही-मैन' के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना एरिया के अंदर साहनेवाल के अंदर हुआ। धर्मेंद्र के पिता एक सरकारी टीचर थे और वह साहनेवाल के स्कूल में ही पढ़ते थे। धर्मेंद्र ने पढ़ाई शुरू की और गांव के हाई स्कूल चले गए जहां आज भी स्कूल के स्टार स्टूडेंट में उनका नाम लिखा हुआ है। यह स्कूल वही था जहाँ धर्मेंद्र अक्सर स्कूल के पीछे रेलवे स्टेशन की पुली पर चले जाते थे और उसे पुलिस पर बैठकर रेलवे को देखते थे कि कभी वह दिन आएगा जब वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने मुंबई जाकर बहुत स्ट्रगल किया लेकिन एक दिन उन्हें फूल और पत्थर जैसी उनकी पहली बड़ी फिल्मों में मौका मिला, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। पंजाबी से उनकी जड़ों के साथ, वे आज भी साहनेवाल से मिठाई मंगवाते हैं। गांव के लोग अब भी उन्हें याद करते हैं और कहते हैं कि वह स्वस्थ रहें। धर्मेंद्र को 2005 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने अवार्ड मिला, 2007 में पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला, 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। वह भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य थे, भाजपा से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2012 में, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने फूल और पत्थर, सीता और गीता, शोले, धर्म वीर जैसी फिल्मों में काम किया और उनकी फिल्मों का सफर जारी है; किसी साल दिसंबर में उनकी फिल्म इक्कीस (21) रिलीज होने वाली है। उन्होंने कभी अच्छा एक्टर होने के बावजूद नेशनल अवार्ड नहीं पाया।
155
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
BKBIMAL KUMAR
FollowNov 12, 2025 13:45:25109
Report
BSBhushan Sharma
FollowNov 12, 2025 13:15:2557
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:48:01125
Report
ASARVINDER SINGH
FollowNov 12, 2025 12:38:32156
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowNov 12, 2025 12:38:07134
Report
KSKamaldeep Singh
FollowNov 12, 2025 12:31:21128
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowNov 12, 2025 12:25:10144
Report
DSDharmindr Singh
FollowNov 12, 2025 12:24:3864
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowNov 12, 2025 12:23:5053
Report
RBRohit Bansal
FollowNov 12, 2025 12:20:2087
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 12, 2025 12:15:06120
Report
SKSanjeev Kumar
FollowNov 12, 2025 12:03:5597
Report
MJManoj Joshi
FollowNov 12, 2025 12:03:26179
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 12, 2025 12:00:28185
Report