Back
कपूरथला के पंजाबी गायक गिरफ्तार: एनआरआई युवती से धोखाधड़ी के आरोप
VSVARUN SHARMA
Nov 14, 2025 02:46:58
Kapurthala, Punjab
कपूरथला में पंजाबी सिंगर गिरफ्तार: NRI युवती से धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने का आरोप; केस में माता-पिता, भाई भी नामजद
पंजाब के कपूरथला जिले के पंजाबी सिंगर हसन मानक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सिंगर पर एनआरआई युवती से धोखाधड़ी करने का आरोप है।
उस पर 30 मई 2025 को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसमें आरोप है कि उसने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। उसके गहने आदि भी बेच दिए।
मामला एनआरआई से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सिंगर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि केस में नामजद उसके पिता, मां, भाई और एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि गायक को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पहले से शादीशुदा होने के बावजूद शादी करने का आरोप : यह गिरफ्तारी परविंदर कौर की शिकायत पर हुई है। परविंदर कौर ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर उसका विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था।
शादी के नाम पर लाखों रुपए खर्च कराए : पीड़िता की मां के अनुसार, परिवार को बिना बताए आरोपी ने शादी की पूरी तैयारी उनके खर्चे पर करवाई। सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, महंगे गिफ्ट और शादी समारोह मिलाकर करीब 22–25 लाख रुपए खर्च हुए। बंगा स्थित एक पैलेस में सभी रस्में पूरी हुईं, लेकिन उसी दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शादी को अवैध बताया।
धोखाधड़ी का केस दर्जः पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर 30 मई 2025 को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि, पुलिस ने तब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। बाद में, कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रेप की धारा जोड़ने का भी आदेश जारी किया था।
118
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
MSManish Sharma
FollowNov 14, 2025 04:27:29Tarn Taran Sahib, Punjab:SAD 2910 625 UP AAP 2285 CONG 1379 WARIS 1005 BJP 282
132
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowNov 14, 2025 04:05:3471
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 04:04:20115
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowNov 14, 2025 03:35:34152
Report
SBSANJEEV BHANDARI
FollowNov 14, 2025 03:33:20146
Report
MSManish Shanker
FollowNov 14, 2025 03:15:14161
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 02:46:42103
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 02:45:46Noida, Uttar Pradesh:जालंधर के रैनक मार्केट में चोरी गैंग पकड़ी गई, एनआरआई महिला से डॉलर निकाले
109
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 02:34:19159
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 02:30:10186
Report
BNBISHESHWAR NEGI
FollowNov 14, 2025 02:19:35182
Report
AAAsrar Ahmad
FollowNov 14, 2025 01:45:29208
Report