Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shimla171001
शिमला के लोअर बाज़ार में नगरपालिका कर्मी पर हमला, वीडियो वायरल
ADAnkush Dhobal
Nov 12, 2025 12:00:28
Shimla, Himachal Pradesh
शिमला के लोअर बाज़ार में नगर निगम की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. नगर निगम शिमला की टीम रोज़ाना अतिक्रमण की चेकिंग के लिए बाज़ार में जाती है. इसी दौरान जब एक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची, तो कुछ दुकानदारों के साथ कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कुछ दुकानदारों ने कर्मचारी पर हमला कर दिया. इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ दुकानदारों को सरकारी कर्मचारी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है. मामले की जानकारी नगर निगम शिमला के आयुक्त को दी गई है. इस मामले में नगर निगम कर्मचारी की ओर से पुलिस में शिकायत दे दी गई है.
100
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
BSBhushan Sharma
Nov 12, 2025 13:15:25
Nurpur, Himachal Pradesh:राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली में सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संकल्प लेकर युवा कर रहे समाजसेवा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना, युवाओं में सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का निर्माण करना, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। प्रोग्राम अधिकारी सुशील कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि एन.एस.एस. का यह सात दिवसीय शिविर प्रत्येक स्वयंसेवक के लिए अनिवार्य होता है। इसमें विद्यार्थियों को सुबह से शाम तक अनुशासित दिनचर्या के अनुसार गतिविधियों में भाग लेना होता है। उन्होंने कहा, “हमने शिविर के लिए एक निर्धारित शेड्यूल बनाया है — सुबह प्रभात फेरी, एक्सरसाइज, गांवों में जाकर सफाई अभियान और अन्य सामाजिक प्रोजेक्ट, फिर शाम को योग सत्र। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ बच्चों को अलग-अलग विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां भी देते हैं। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें समाज व देश के प्रति उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।” स्वयंसेवक मिताली ने बताया कि इस शिविर से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा, “हम रोज सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं, सभी कार्य स्वयं करते हैं, और कई समाजसेवी व गणमान्य व्यक्तियों से उपयोगी जानकारी प्राप्त करते हैं। इस शिविर ने हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है और हमें अपने सामाजिक दायित्वों की गहरी समझ दी है।” वहीं एक अन्य स्वयंसेवक छात्र ने बताया कि उनकी रोज की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ प्रभात फेरी से होती है, जिसके बाद व्यायाम और गांवों में सामाजिक कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन में अनुशासन, सेवा और समाजसेवा की भावना को और मजबूत करता है। इस सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के माध्यम से विद्यार्थी न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं बल्कि देश की सेवा के संकल्प को भी नई दिशा दे रहे हैं।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Nov 12, 2025 12:52:30
Chandigarh, Chandigarh:धर्म सिंह देओल (जन्म 8 दिसंबर 1935), जिन्हें धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है, ने एकActor, निर्माता और राजनीतिज्ञ के रूप में काम किया, वे लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सांसद रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के 'ही-मैन' के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना एरिया के अंदर साहनेवाल के अंदर हुआ। धर्मेंद्र के पिता एक सरकारी टीचर थे और वह साहनेवाल के स्कूल में ही पढ़ते थे। धर्मेंद्र ने पढ़ाई शुरू की और गांव के हाई स्कूल चले गए जहां आज भी स्कूल के स्टार स्टूडेंट में उनका नाम लिखा हुआ है। यह स्कूल वही था जहाँ धर्मेंद्र अक्सर स्कूल के पीछे रेलवे स्टेशन की पुली पर चले जाते थे और उसे पुलिस पर बैठकर रेलवे को देखते थे कि कभी वह दिन आएगा जब वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने मुंबई जाकर बहुत स्ट्रगल किया लेकिन एक दिन उन्हें फूल और पत्थर जैसी उनकी पहली बड़ी फिल्मों में मौका मिला, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा। पंजाबी से उनकी जड़ों के साथ, वे आज भी साहनेवाल से मिठाई मंगवाते हैं। गांव के लोग अब भी उन्हें याद करते हैं और कहते हैं कि वह स्वस्थ रहें। धर्मेंद्र को 2005 में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ज़ी सिने अवार्ड मिला, 2007 में पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला, 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। वह भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य थे, भाजपा से राजस्थान में बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। 2012 में, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने फूल और पत्थर, सीता और गीता, शोले, धर्म वीर जैसी फिल्मों में काम किया और उनकी फिल्मों का सफर जारी है; किसी साल दिसंबर में उनकी फिल्म इक्कीस (21) रिलीज होने वाली है। उन्होंने कभी अच्छा एक्टर होने के बावजूद नेशनल अवार्ड नहीं पाया।
72
comment0
Report
RBRohit Bansal
Nov 12, 2025 12:48:01
Chandigarh, Chandigarh:धर्मेंद्रदेओल (जन्म 8 दिसंबर 1935), जिन्हें धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता है, एक अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ के रूप में काम कर चुके हैं। वह लोकसभा क्षेत्र बीकानेर के सांसद रहे हैं। धर्मेंद्र हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में पहचाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशकों के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना एरिया के साहनेवाल में हुआ। वे पंजाब के साहनेवाल के हॉस्टल/स्कूल से पढ़ाई शुरू कर चुके थे। उनके पिता एक सरकारी शिक्षक थे और वे साहनेवाल के स्कूल में ही पढ़ते थे, जहां धर्मेंद्र भी अपने पिता के पास रहते थे। उन्होंने गांव के हाई स्कूल तक पढ़ाई की और आज भी उनके नाम स्कूली रिकॉर्ड में दर्ज हैं। वह स्कूल के पीछे बने रेलवे स्टेशन की पुली पर अक्सर ट्रेन देखते थे और मुंबई के लिए रवाना होने का सपना देखते थे। अखबार में एक इश्तिहार पढ़कर उन्होंने अपना बायोडाटा मुंबई भेजा और उनकी किस्मत बदली। पहली बड़ी फिल्म फूल और पत्थर से उन्हें सफलता मिली, इसके बाद वे पीछे नहीं देखते रहे। धर्मेंद्र ने पंजाब को भी नहीं भुलाया और आज भी साहनेवाल से मिठाई मंगवाते हैं। 2005 में लाइफटाइम अचीवमेंट, 2007 में PIFF में लाइफटाइम अचीवमेंट और IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 1997 में Filmfare लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जैसे सम्मान प्राप्त किए। वह भारत की 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे और राजस्थान के बीकानेर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुने गए। 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने फूल और पत्थर, सीता और गीता, शोले, धर्म वीर जैसी फिल्मों में काम किया। पंजाबी भाषा में भी उनकी फिल्मों के गीत मशहूर रहे हैं और उनके करियर की गाथा आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
35
comment0
Report
ASARVINDER SINGH
Nov 12, 2025 12:38:32
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू मैदान में हिमाचल योगासन स्पोर्ट्स जिला हमीरपुर द्वारा आयोजित अस्मिता वुमेन सिटी लीग और महिला सम्मान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिरकत किया। कार्यक्रम में पहुचंने पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया और शाल , टोपी व गुरज भेटं कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्यातिथि जयराम ठाकुर ने मेधावी छात्रों , महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उनके साथ बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर विधायक आशीषशर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा, नादौन के पूर्व प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री, भोरंज से प्रत्याशी डॉ अनिल धीमान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, हमीरपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला सम्मान कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर कार्यक्रम करवाने के लिए मनाही की गई हालांकि सभी की एनओसी पूरी होने पर भी प्रशासन ने कार्यक्रम करने के लिए मनाही कर दी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान का कार्यकाल पूरा हो रहा है तो सुक्खू का कार्यकाल भी बीस महीनों बाद पूरा हो रहा है। उन्हांेने कहा कि जिन अधिकारियों ने कार्यक्रम की अनुमति नही दी उन्हें बीस महीने के बाद उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा इस तरह महिला सम्मान कार्यक्रम को रोकने के लिए काम करना निदंनीय है ं। उन्होंने कहा कि होना यह चाहिए था कि विधायक की पत्नी को मुख्यमंत्री बधाई देते लेकिन जमाना बदल गया है। उन्हांेने तंज कसते हुए कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवथाओं का पतन हुआ है । उन्होंने कहा कि विधायक के परिवार के उपर झूठे मामले दर्ज करके पूरे परिवार को परेशान किया हैं उन्हेंाने कहा कि इस जीवन में स्थायी तौर पर कोई नही है न कुर्सी न है आदमी है। उन्होंने कहा कि पता नही कौन मुख्यमंत्री सुक्खू को सलाह देता है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंडी में अपनी भडास निकालने के लिए जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि आपदा आई तो जयराम ठाकुर के कारण आई है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू की सरकार बनी है तब से हिमाचल में आपदा ही आपदा आई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू कहते है कि मोदी जी हिमाचल को पैसा नही दे रहे है लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने मोदी जी को पूछ कर प्रदेश की जनता को दस गारटियां दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल सता की है लेकिन कोई गारटिया्रं के उपर लोगों से छल नही किया बल्कि लोगों की सेवा की है। हिमाचल योगासन स्पोर्ट्स की प्रबंधक Swati ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यावाद करते है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा आज योग को पूरे विश्व अलग पहचान मिली है । उन्होंने कहा कि भारत माता को कुछ देने का कर्तव्य सबका बनता है इसलिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा को बुलेट प्रूफ बना दिया है और दुखियां को सताने पर दूसरा कभी सुखी नही रह सकता। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सरकार के विरुद्ध राज्य सभा की सीट भाजपा की झोलीमें डाली है और भ्रष्ट सरकार का साथ छोडा था। उन्होंने कहा कि हमीरुपर की जनता ने मेरा फिर से साथ दिया है इसलिए भी धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार की हालत खराब है और विकास कार्य ठप्प पडे है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद किया गया है। उनके कहा लंबलू में बड़ी सौगाते दी थी लेकिन फिर भी उन संस्थानों को बंद कर दिये
36
comment0
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
Nov 12, 2025 12:38:07
Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बिलासपुर जिला के घुमारवीं दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय घुमारवीं आयोजित उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करी है. वहीं बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया. करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक के दौरान गैर सरकारी सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र से संबंधित जो भी समस्याएं बैठक में रखी गयी उनके तुरंत समाधान के निर्देश मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा दिए गए हैं. वहीं बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बैठक में सामने आई थी जिसमें कईं समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया तो कुछ समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने बैठक में शामिल सदस्यों से आगामी बैठक से 15 दिन पूर्व अपना एजेंडा देने की अपील की है ताकि बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों से जबाव तलब की जा सके. वहीं बिहार चुनाव को लेकर विभिन्न न्यूज़ एजेंसीज़ व चैनलों द्वारा एक्जिट पोल में बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा की एक्जिट पोल एक बड़ा खेल है जिसके माध्यम से कुछ लोगों द्वारा केवल चुनाव को प्रभावित करने का एजेंडा सेट किया जाता है ताकि लोगों का मेंडेट प्रभावित हो सके और कुछ नहीं, जबकि चुनावी परिणाम सामने आएंगे तो वह एक्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे. वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कब तक नया अध्यक्ष मिलने को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री राजेश धर्माणी ने जल्द ही अध्यक्ष बनने की बात कही है.
17
comment0
Report
KSKamaldeep Singh
Nov 12, 2025 12:31:21
Chandigarh, Chandigarh:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਚਾਓ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਖਤਮ, ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਰਨੇ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਸ਼ਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਈ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 10 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਅਤੇ ਪਰਚੇ ਪਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁੱਛੇ ਗਏ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸਵਾਲ, ਐਸਐਸਪੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਕੋਈ ਵੀ ਪਰਚਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤੇ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ : ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਚਾਓ ਮੋਰਚਾ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਚਾਓ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਓ ਉੱਪਰ ਦਰਜ ਹੋਏ ਪਰਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਕੀਤਾ ਸਵਾਲ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਦੋਂ ਤੱਕ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ। ਇਸ تي ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਕਾਨੂਨੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੇਖ ਕੇ ਇਸ ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਏਗਾ
0
comment0
Report
ASAnmol Singh Warring
Nov 12, 2025 12:25:10
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮੁਕਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਕੀਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਦਰਜ ਕੇਸ ਨੇ ਪਕੜਿਆ ਰੂਪ, ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਵਕੀਲ ਹੜਤਾਲ ‘ਤੇ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ, 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਣ ਦਾ ਐਲਾਨ – ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਕੀਲ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਕੇਸ ਨੇ ਹੁਣ ਵੱਡਾ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੇ ਵਕੀਲ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸਟੇਟ ਬਾਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ 13 ਅਤੇ 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿੱਚ ਹੜਤਾਲ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੁਕਤਸਰ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਦਾ ਬਾਈਕਾਟ ਕਰਨ ਅਤੇ 14 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਬਾਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਨਵੰਤ ਸਿੰਘ ਉਪਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 29 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਜਵਾਹਰੇਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਰਾਸ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵਕੀਲ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ উੱਤੇ ਧਾਰਾ 307 ਤਹਿਤ ਇਰਾਦਾ ਕਤਲ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਇਹ ਧਾਰਾ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਫਿਰ ਤੋਂ ਹਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਵੀਂ ਰਪਟ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤੀ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਉਹ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਸਨ।
0
comment0
Report
DSDharmindr Singh
Nov 12, 2025 12:24:38
Khanna, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਅੰਦਰ ਝੋਨੇ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਲਗਬਗ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਜਿੱਥੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਾਰ ਰਹੀ ਓਥੇ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਸਮ ਦੀ ਮਾਰ ਨਾਲ ਫ਼ਸਲ ਦਾ ਝਾੜ ਵੀ ਘਟਿਆ। ਜੇਕਰ ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇੱਥੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਹੋਇਆ। ਨਾਲ ਹੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਮਾਲੀਆ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ। ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇਸ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਕਰੀਬ 19 ਲੱਖ 30 ਹਜ਼ਾਰ ਕੁਇੰਟਲ ਫ਼ਸਲ ਆਈ ਸੀ। ਇਸ ਵਾਰ ਕਰੀਬ 15 ਲੱਖ 78 ਹਜ਼ਾਰ ਕੁਇੰਟਲ ਫ਼ਸਲ ਆਈ। ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਉਪਰ ਸਾਢੇ ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਕੁਇੰਟਲ ਫ਼ਸਲ ਘਟੀ ਹੈ। ਇਸਦਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਰੋੜਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ। ਜੇਕਰ ਮੰਡੀਕਰਨ ਬੋਰਡ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਮਾਰਕੀਟ ਫੀਸ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਕਰੋੜ ਰੁਪਿਆ ਘਟਿਆ। ਆੜ੍ਹਤੀਆਂ ਦੀ ਆੜ੍ਹਤ ਕਰੀਬ 1 ਕਰੋੜ 67 ਲੱਖ ਘਟੀ。
0
comment0
Report
SNSUNIL NAGPAL
Nov 12, 2025 12:23:50
Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले में कई जगह पर धान की पराली को आग लगाई जा रही है । जिसको लेकर प्रशासन द्वारा किसानों के साथ मुलाकात कर उन्हें धान की पराली को न जलाने की अपील की जा रही है । लेकिन इसी बीच प्रशासन द्वारा उक्त लोगों को रोका भी जा रहा है । सूचना मिलने पर गांव अराईयांवाला में पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को गांव के लोगों ने घेर लिया । प्रशासन की गाड़ी के आगे गांव के लोग बैठ गए । मौके की वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी । प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएसपीसीएल के अधिकारी गुरप्रीत सिंह जिन्हें क्लस्टर हेड बनाया गया है । वह अपनी टीम के साथ जलालाबाद के गांव अराईयावाला में धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए गए थे । जैसे ही वह गांव में पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर लिया । यहां तक कि लोग उनकी गाड़ी के आगे बैठ गए । मौके का वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । वीडियो में लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें मशीनरी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही । जिस वजह से वह धान की पराली को जलाने के लिए मजबूर है । जबकि अधिकारी अपना घेराव होता देख लोगों को यह कहते नजर आए कि वह उन्हें थप्पड़ मार ले कोई बात नहीं । जिला कृषि अधिकारी मैडम हरप्रीत कौर ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस मामले पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है । क्योंकि फिलहाल मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है । और किसानों को अपील की जा रही है कि धान की पराली को न जलाएं ।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Nov 12, 2025 12:20:20
Chandigarh, Chandigarh:अमरिंदर सिंह राजा वेडिंग रॉबिन हुड नहीं जो उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा -गार्दी सरदार बूटा सिंह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी का मामला: पंजाब एस.सी. आयोग को एस.एस.पी. कपूरथला ने सौंपी स्थिति रिपोर्ट पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने हेतु शिकायतकर्ता से प्राप्त किया मीडिया रिकॉर्ड आयोग ने राजा वड़िंग से संबंधित आगे की कार्रवाई पर 19 नवंबर को फिर से पुलिस रिपोर्ट मांगी मरहूम केंद्रीय मंत्री स. बूटा सिंह के बारे में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के मामले में आज पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को कपूरथला के एस.एस.पी. ने स्थिति रिपोर्ट सौंपी। आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर एस.एस.पी. कपूरथला की ओर से पेश हुए डी.एस.पी. हरगुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता श्री सरबजोत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनका जाति प्रमाणपत्र भी ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने हेतु शिकायतकर्ता से मीडिया रिकॉर्ड भी प्राप्त कर लिया गया है। आयोग ने राजा वड़िंग से संबंधित आगे की कार्रवाई के बारे में 19 नवंबर को पुलिस से दोबारा रिपोर्ट मांगी है। श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने पुलिस को इस मामले में साप्ताहिक रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए हैं।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Nov 12, 2025 12:15:06
Ludhiana, Punjab:लुधियाना के भारत नगर चौक के पास मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहां आजाद न्यूज एजेंसी में एक शातिर युवक ने ग्राहक बनकर बुजुर्ग दुकान मालिक को बातों में उलझाया और गल्ले से नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है。 दुकान मालिक बलदेव राज ने जानकारी देते कहा यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। एक अज्ञात युवक टोपी पहनकर दुकान में आया । उसने सबसे पहले दुकान के बुजुर्ग मालिक से एक मैगजीन मांगी। युवक ने फिर अलग-अलग सामानों के नाम लिए और चालाकी से मालिक को स्टॉक चेक करने जैसे ही मालिक की पीठ घूमी युवक ने मौका देखा और तुरंत गल्ले के पास पहुंचा और उसमें रखी सारी नकदी निकाल ली。 चोरी करने के बाद आरोपी युवक ने कोई भी सामान नहीं खरीदा। जाते-जाते उसने यह बहाना बनाया कि वह गूगल पे से पेमेंट करेगा। इसके बाद वह तेजी से मौके से फरार हो गया। मालिक जब दुकान के अंदर लौटे तो गल्ले से नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए。 चोरी की यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में टोपी पहने हुए युवक लगातार मालिक से बात करता हुआ और गल्ले के पास घूमता हुआ नजर आया । चोरी का पता चलते ही मालिक ने तुरंत थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई。 शिकायत मिली है मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी हुई है।
20
comment0
Report
SKSanjeev Kumar
Nov 12, 2025 12:03:55
Bhikhi, Punjab:1211ZP_DB_ENCOUNTER_R4 ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਦੇ ਭਾਂਖਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਘੱਗਰ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕੰਢੇ ਜੰਗਲਾਂ ਚ ਏਜੀਟੀਐਫ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦਾ ਇਨਕਾਊਂਟਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋਨੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਜਖਮੀ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਲੱਤ ਚ ਗੋਲੀ ਵੱਜੀ ਹੈ । ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਦੋਨੋ ਗੈਂਗਸਟਰ ਅਮਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਨਜੀਤ ਵਜੋਂ ਪਹਿਚਾਨ ਹੋਈ ਹੈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੁਹਾਲੀ ਦੇ ਐਸਪੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨੇ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਦਾ ਐਨਕਾਊਂਟਰ ਕੀਤਾ । ਮੁੱਠਭੇੜ ਵਿੱਚ ਦੋਨੋਂ ਪਾਸਿਓਂ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਗੋਲੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਤੇ ਲੱਗੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਵਾਬੀ ਕਾਰਵਾਈ ਚ ਦੋਨੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਢੇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ । ਫਿਲਹਾਲ ਦੋਨੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਨੂੰ ਡੇਰਾਬਸੀ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਦੋਨੋਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਲੌਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੌਈ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਗੋਲਡੀ ਢਿੱਲੋ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ । VISUALS BITE- SSP MOHALI BITE- SP MOHALI
96
comment0
Report
MJManoj Joshi
Nov 12, 2025 12:03:26
98
comment0
Report
Advertisement
Back to top